Advertisment

Moradabad: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

साहस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें महानगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

author-image
Avik Kumar
पूपूप

उत्कृष्ट कार्य करने वाली सम्मानित महिलाएं ।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

साहस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें महानगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्य क्रम का शुभआरंभ कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें: विश्व गौरैया दिवस:कहीं समाप्त ना हो जाएं भारत से गौरैया,इन्हें बचाओ

महिला सम्मान समारोह में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही। स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक के बाद रंगारंग प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने जूडो के करतब के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया। इतना ही नहीं स्कूली छात्राओं ने गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं सभी क्षेत्रों में पुरुषों से कदम से कदम मिलकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं का सम्मान किया गया, वो अपने क्षेत्र में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। कहा कि संस्था के माध्यम से घरों में काम करने वाली महिलाओं की सूची बनकर मुझे दें। मेरा लक्ष्य है कि पांच हजार से अधिक महिलाओं को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने जा रहा हूं  अगर किसी भी महिला के परिवार में कोई समस्या होती, उनको परिवार को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। मंच का संचालन गरिमा सिंह ने किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: संभल ही नहीं, मुरादाबाद में भी नहीं लगेगा नेजा मेला

इस मौके यह लोग भी मौजूद रहे 

डॉ लता चंद्र, कल्पना जैन चूड़ामणि, इंदु खन्ना, रोहिणी कंसल, भारती मल्होत्रा, शोभा अग्रवाल, वीना रस्तोगी, कुमकुम कंसल, प्रीति सक्सेना, पंकज दर्पण , धीरशांतदास,गुरविंदर सिंह आदि ।

 यह भी पढ़ें: प्रसव के बाद जच्चा की मौत, नवजात की हालत नाजुक, परिजनों ने लगाया गलत ऑपरेशन करने का आरोप

 यह भी पढ़ें: नगर निगम ने बकायदारों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, संपत्ति और बैंक खातों को किया सीज

Advertisment
Advertisment
Advertisment