वाईबीएन, संवाददाता।
आओ हाथ बढ़ाया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से होली मिलन व महिला सम्मान समारोह कुशालपुर रोड स्थित राधिका फार्महाउस में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस समिति 23 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली के पर्व मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्धना रितेश गुप्ता रही।
महिला सम्मान समारोह में शहर की आठ नामचीन महिला हस्तियों और सात महिला पुलिसकर्मियों समेत 23 महिलाएं को सम्मानित किया गया। वहीं होली का गिफ्ट पैकेट पाकर बच्चे के चेहरे खिल उठे। यह मौका था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का। इस कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे होली के गीतों पर खूब थिरके और खूब गुलाल उड़ा।
उधर समारोह की मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता व एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने पहले से चुनी गईं महिलाओं को सम्मानित किया। महिला पुलिसकर्मियों को जब सम्मान मिला तो तालियों की गड़गड़ाहट से फॉर्म हाउस गूंज उठा। ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय ने कहा कि ट्रस्ट नि:स्वार्थ भावना के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। सम्मानित होने वाली महिलाएं हमारे लिए अनुकरणीय हैं।
समारोह में ट्रस्ट द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट के बच्चों ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डॉ महजबी परवीन और निर्यातक निर्मल मेहता की भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत जैन ने किया।
यह भी पढ़ें: गरीब को पेट पालने के लिए खाने पड़ते हैं थप्पड़
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन लोगों को मिला सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने वालो में महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह, महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराधा सिंघल, महिला कांस्टेबल तन्वी, शिवानी देवी, चंचल, रेनू रानी और प्रिया चौधरी रही। वही एड्स पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए नेहा तालिब, मेंहदी डिजाइनर व रंगोली आर्टिस्ट वरिषा, पार्षद कविता गुप्ता, आर्ट ऑफ लिविंग की ऋतु नारंग, पत्रकार काजल सैनी, समाज सेविका व कारोबारी नीलम कोठीवाल, समाज सेविका डॉ. रीता खन्ना और अनीता गुप्ता को समारोह में सम्मानित किया गया। उधर ट्रस्ट की सदस्य अनामिका सिंह, नीता सक्सेना, प्रियंका भटनागर, उमा शर्मा और स्वाति शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: योगी जी अपने मंत्री और विधायक की जुबान पर लगाम लगाओ,प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है: पूर्व सांसद एसटी हसन
इन्होंने निभाई अहम भूमिका
समारोह को सफल बनाने में ट्रस्ट के संरक्षक करणवीर सिंह, राजेश रस्तोगी, सोतेंद्र गुर्जर, प्रबल पंत, राघव रस्तोगी, गोपाल हरि, विजय शर्मा, सिद्धार्थ कौशिक, मनमीत चाहल और अनिकेत गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: परीक्षा देने के बाद होली के रंगो के साथ रंगी स्कूल की छात्राएं