Advertisment

Moradabad: बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में तीन परियोजना पर चल रहा कार्य, 15 जून तक कार्य पूरा करने का बाढ़ खंड विभाग का दावा

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में तीन परियोजना पर चल रहा कार्य 15 जून तक कार्य पूरा करने का बाढ़ खंड विभाग का दावा जिले छह बांधों के तीन अधिकारी अभियंताओं में बांटा 6 ढेला नदी पर बना बांध महत्वपूर्ण अफजल गढ़ सिंचाई विभाग अधिशसी अभियंता को जिम्मेदारी दी

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

Photograph: (Moradabad )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में तीन परियोजना पर चल रहा कार्य 15 जून तक कार्य पूरा करने का बाढ़ खंड विभाग का दावा जिले छह बांधों के तीन अधिकारी अभियंताओं में बांटा 6 ढेला नदी पर बना बांध महत्वपूर्ण अफजल गढ़ सिंचाई विभाग अधिशसी अभियंता को जिम्मेदारी दी 

Advertisment

सिंचाई एवं बाढ़ विभाग संभावित बाढ़ से निपटने के प्रबंध में बाढ़ खंड के अधिकारी जुट गए है। बाढ़ से चिंतित जिला अधिकारी अनुज सिंह ने सिंचाई एवं बाढ़ खंड विभाग के साथ सप्ताह भर पहले की मीटिंग कर बाढ़ से निपटने के सभी इंतजाम पूरे के लिए 15 जून तक का समय दिया है। जिसमें विभाग अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में तीनों परियोजना पर किया गया कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बाढ़ के आकस्मिक बहाव से नदी के किनारे के कटाव के लिए भी बाढ़ में उपयोग होने वाली सामग्री भी उपलब्ध है। वहीं तहसीलदार भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चौकियां बनाने का दावा कर रहे हैं।    

नदी के तेज बहाव को रोकने कार्य किया जा रहा है

मानसून के आने के साथ बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। कोसी ,रामगंगा और सहायक नदी विकनपुर और ढेला नदी से प्रभावित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में तीनों को परियोजनाओं कोसी नदी के जैतपुर विसाट गांव में , रामगंगा नदी के लिए वीरपुर बरियार में  और सहायक नदी विकनपुर के लिए बलिया बल्लभगढ़ में और ठाकुर द्वारा के इलहर गांव में ढेला नदी के किनारे को नाएलोन रोक क्रेट एन आर सी के जरिए नदी के तेज बहाव को रोकने कार्य किया जा रहा है। वहीं बाढ़ के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रविप्रकाश ने बताया कि जपनद में छह बंदा है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण ठाकुरद्वारा के इलहर गांव से बह रही ढेला नदी का बांध हे। इसमे  लगी हुई बड़ी आबादी की सुरक्षा के लिए ढेला नदी के बांध  पर काफी लंबे नदी के किनारे पर बहाव को रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके परियोजना को अफजलगढ़ सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार देख रहे।

Advertisment
वाईबीएन
Photograph: (Moradabad )

 

80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बांध का काम 

Advertisment

आगापुर मंढौली में मूंढापांडे गांव के बांध पर भी परियोजना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामगंगा नदी के किनारे बसे वीरपुर बरियार खरगपुर गांव में परक्यूपाईन के तहत आर सीसी से बने त्रिकोणीय स्ट्रक्चर से नदी के बहाव से होने वाले कटाव को रोकने का कार्य किया जा रहा है। वहीं बलिया बल्लभ गढ़ में  बोल्डर ईम्पटी सीमेंट बैग्स के में मिट्टी भरकर बिल्लियों की मदद से किनारों को कटने से रोकने का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। नोडल अधिकारी रविप्रकाश ने बताया कि 15 जून तक कार्य पूरा किया जा चुका है। विभाग के पास ईसी बैग बीस हजार की संख्या में उपलब्ध हैं। वहीं नायलोन रोक क्रेट,परक्यूपाईन और बोल्डर पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।  

यह भी पढ़ें: शहर में फलफूल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा, रसूख के चलते नहीं होती कार्रवाई

यह भी पढ़ें:  दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित सात पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: स्मार्टसिटी के खेल में स्मार्ट बने अभियंता, नहीं छोड़ना चाहते मुरादाबाद नगर निगम

यह भी पढ़ें: प्रेम विवाह के चार साल बाद युवक की संदिग्ध मौत, तलाक विवाद से था परेशान

Advertisment
Advertisment
Advertisment