Advertisment

Noida: डिजिटल अरेस्ट कर लगा दिया 2.39 करोड़ का चूना, ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 39 लाख 16 हजार रुपए की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुकेश सक्सेना व अनीस अहमद हुई है।

author-image
YBN News
Noida Digital Arrest
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 39 लाख 16 हजार रुपए की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुकेश सक्सेना व अनीस अहमद हुई है। इन दोनों को  मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है दोनों सिविल लाइन मुरादाबाद के रहने वाले है। 

2 करोड़ की धोखाधड़ी

डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि 18 मार्च 2025 को  थाना साइबर सेल में शिकायत मिली कि एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर उसे मानव तस्करी के नाम पर डराकर  2,39,16,700  रुपए की धोखाधड़ी की गयी। शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया गया।  मुकेश सक्सेना ने पूछताछ मे बताया गया कि वह जनपद मुरादाबाद में एकाउंट का कार्य करता हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसका संपर्क अनीस अहमद से हुआ। ये  करंट बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाकर उनसे कमीशन लेता है।

18 लाख रुपए हुए थे ट्रांसफर

इसी क्रम में मुकेश सक्सेना के खाते में भी डिजिटल अरेस्ट किए गए पीड़ित के खाते से 18 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जिसको निकालकर इन लोगों ने आपस में बांट लिया। इनके और साथियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में  धोखाधड़ी की 6,72,237 रुपये  फ्रीज कराए जा चुके है। जिसे रिफंड किया जाएगा। 

दोनों के खातों से संबंधित 33 शिकायत

पकड़े गए आरोपी अनीस अहमद के बैंक खाते से अब तक 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का होना पाया गया। जिसके अंतर्गत एनसीआरपी पोर्टल पर  कुल 15 शिकायत  जिसमें  दिल्ली  में एक, झारखंड एक, महारास्ट्र और पंजाब में एक-एक , राजस्थान में दो , तमिलनाडु में छह   तेलंगाना में  तीन शिकायत दर्ज है। इसी तरह  मुकेश सक्सेना के बैंक खाते से संबंधित 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ीभळ की जा चुकी है। जिसके अंतर्गत पोर्टल 18 शिकायत मिली।

Noida | noida news | Digital Arrest Scam 

Digital Arrest Scam noida news Noida
Advertisment
Advertisment