/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/mmguk2kAHN65k0Z1MRXF.jpg)
नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।
नोएडा के 26 सेक्टरों के 6 लाख लोगों को जल्द ही मीठा जल (गंगाजल) मिलने लगेगा। इसके लिए तीसरे फेज 37.50 क्यूसेक गंगाजल (90 एमएलडी) परियोजना का लोकार्पण शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। परियोजना की लागत करीब 228 करोड़ है। हालांकि अभी कुछ लाइनो को इंटरकनेक्ट किया जाना है। इसके बाद गंगाजल को चालू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बोले CM Yogi- Noida and Greater Noida कर चुके हैं विकास के नए युग में प्रवेश
50 क्यूसेक गंगाजल की है योजना
परियोजना से नोएडा को कुल 330 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई हो जाएगी। वर्तमान में 240 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। यह योजना 50 क्यूसेक गंगाजल की है। जिसमे नोएडा का 75 प्रतिशत 37.50 क्यूसेक गंगाजल नोएडा को मिलेगा। बाकी गाजियाबाद को सप्लाई किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- CM Yogi ने Noida को दिए दो underpasses और थीम बेस्ड पार्क, जानिए कहां होगा निर्माण
इंटरकनेक्ट के बाद होगी लाइन टेस्टिंग
14 मार्च 2018 को योजना पर कार्य शुरू किया गया। 30 नवंबर 2021 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस योजना को अब अक्टूबर 2024 में पूरा होना था। फिलहाल अब ये योजना पूरी हो चुकी है। प्राधिकरण ने बताया कि इस लाइन को चालू करने के लिए कई स्थानों पर इंटरकनेक्ट किया जाना है। ये कार्य किया जा रहा है। इसके बाद लाइन टेस्टिंग की जाएगी। जिसके बाद गंगाजल की सप्लाई शुरू हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- CM Yogi in Noida : सीफी कंपनी के Data Center का किया उद्घाटन, बोले- यूपी देश में बड़े IT Hub के रूप में हुआ विकसित
इस लाइन से किन सेक्टरों को मिलेगा फायदा
इस परियोजना से 26 सेक्टरों के लाखों लोगों को गंगाजल की आपूर्ति की जा सकेगी। इसमें सेक्टर-122,128,130,131,133,134,135,137,143,144,145,143बी,146,147,151,168,शामिल है। इन सेक्टरों में करीब 6 लाख लोग रहते है। साथ ही इनमे से कुछ सेक्टर औद्योगिक विकास के है।
यह भी पढ़ें- CM Yogi in Noida: इज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक बड़ी छलांग लगाई, योगी बोले- UP शीर्ष उपलब्धि वाला राज्य
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)