Advertisment

बोले CM Yogi- Noida and Greater Noida कर चुके हैं विकास के नए युग में प्रवेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज उत्तर प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित हैं।

author-image
Sachin Ahlawat
सीएम योगी आदित्यनाथ 6
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे के दौरान दादरी के एनटीपीसी परिसर में महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के लिए 1467 करोड़ रुपये की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज उत्तर प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित हैं, प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी होंगी, तो उत्तर प्रदेश विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा।

यह भी पढ़ें- CM Yogi ने Noida को दिए दो underpasses और थीम बेस्ड पार्क, जानिए कहां होगा निर्माण

नोएडा विकास के नए युग में कर चुका है प्रवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें राजकीय डिग्री कॉलेज, 100 बेड का चिकित्सालय, आईटीआई और स्टेडियम शामिल हैं। उन्होंने किसानों के सर्किल रेट बढ़ाने और बाईपास निर्माण की बात भी स्वीकारी। सीएम योगी ने कहा कि यहां ऐसा आईटीआई होना चाहिए, जहां एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी युवाओं को दी जाए। उन्होंने जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट और फिल्म सिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर अब विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी, तो यूपी विकसित भारत का हिस्सा बनेगा।

यह भी पढ़ें- CM Yogi in Noida : सीफी कंपनी के Data Center का किया उद्घाटन, बोले- यूपी देश में बड़े IT Hub के रूप में हुआ विकसित

हजारों युवाओं को रोजगार देंगी परियोजनाएं

Advertisment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह सुबह से ही गौतमबुद्ध नगर में हैं, जहां डेटा सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, एआई सेंटर और शारदा ग्रुप के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया गया। सीएम योगी ने कहा कि आज के युग में डेटा के बिना कुछ भी संभव नहीं है, और पूरी दुनिया में अब डेटा की लड़ाई हो रही है। इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने सरकार की नई औद्योगिक नीति पर बात करते हुए कहा कि अब निवेशकों से यह कहा जा रहा है कि वे हमारे युवाओं को रोजगार दें, हम उन्हें प्रोत्साहन देंगे।

यह भी पढ़ें- CM Yogi in Noida: इज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक बड़ी छलांग लगाई, योगी बोले- UP शीर्ष उपलब्धि वाला राज्य

97 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण के साथ ही मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर के विकास को गति देने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 1467 करोड़ की लागत वाली 97 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें सड़क, पुल, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों के तहत 14 इकाइयों को 617 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Greater Noida में अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के Farmer को छह फीसदी भूखण्ड देने की तैयारी

Advertisment
Advertisment