Advertisment

Tragic incident: नोएडा में हर्ष फायरिंग के दौरान ढाई साल के बच्चे की मौत, सिर से आरपार हुई गोली, छूटे खून के फव्वारे

 घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान दूल्हे का दोस्त बग्घी पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा था। बच्चा छज्जे पर बरात देख रहा था। परिवार के लोग वीडियो बना रहे थे, तभी गोली बच्चे के सिर में आकर लग गई। 

author-image
Mukesh Pandit
firing

Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान दूल्हे का दोस्त बग्घी पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा था। बच्चा छज्जे पर बरात देख रहा था। परिवार के लोग वीडियो बना रहे थे, तभी गोली बच्चे के सिर में आकर लग गई। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सेक्टर-41 में करीब साढ़े आठ बजे की है। आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

गुरुग्राम से आई थी बरात

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-49 में बलबीर सिंह के यहां गुरुग्राम से बरात आई थी। अगाहपुर में बरात रोकी गई थी। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास बरात उठ रही थी। बग्घी में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बैठा था। बैंड बाजा की धुन पर बरात नाच रहे थे। पास के मकान में रहने वाले विकास के परिवार के लोग बरात का वीडियो बना रहे थे। अंश भी पिता की गोद में था। इसी दौरान दूल्हे के दोस्त हैप्पी और दिपांशू ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और हवा में गोली चला दी। गोली सीधे अंश के सिर पर लगी। सिर को साइड से चीरते हुई बाहर निकल गई। वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisment

आरोपी फरार, पकड़ने के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाईं

सीपी रामबदन सिंह ने कहा पुलिस पहुंची तो आरोपी हैप्पी वहां से फरार हो चुका था। वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बच्चे का परिवार सदमे में है। पीड़ित परिजनों की ओर से मामले की शिकायत की गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

Advertisment

35 दिन पहले गांव से आया था परिवार 

विकास ने बताया कि उसकी नौकरी नोएडा के एक फर्म में लगी थी। सोचा परिवार के साथ यहां रहूंगा तो बच्चों की परवरिश अच्छी होगी। इसलिए एक साल की बेटी , ढाई साल के अंश को लेकर गांव से नोएडा आ गए। यहां अगाहपुर में किराए पर कमरा लिया। प्यार से जिंदगी गुजार रहा था। एक दिन में सब कुछ उजड़ गया। बेटा चला गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। अब क्या करु समझ नहीं आ रहा। 

Advertisment
Advertisment
Advertisment