Advertisment

Noida Expressway पर कार ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति ICU में भर्ती

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को ओमप्रकाश (65 ) अपनी पत्नी निर्मला देवी (55) के साथ नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पैदल ग्राम शाहदरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।

author-image
Jyoti Yadav
Noida Expressway पर कार ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति ICU में भर्ती
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता |नोएडा में सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वही पति की हालत गंभीर है। अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

सिर हाथ पैर में गंभीर चोट लगी

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को ओमप्रकाश (65 ) अपनी पत्नी निर्मला देवी (55) के साथ नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पैदल ग्राम शाहदरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा के आस पास रहीं होगी। टक्कर इतनी तेज थी। दोनों काप्ऊी दूर तक उछल कर गिरे। इससे दोनों के सिर हाथ पैर में गंभीर चोट लगी। ब्लड ज्यादा बह जाने से पत्नी की मौत हो गई। 

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जिस कार ने टक्कर मारी उसका नंबर डीएल 1 आरटीसी. 6918 है। इसे कौन चला रहा था पुलिसउसकी पहचान कर रही है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने  निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि दंपति शाहदरा गांव के ही है। सड़क हादसे के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

 Noida Authority | noida news

Noida noida news Noida Authority
Advertisment
Advertisment