Advertisment

Greater Noida में Toll Plaza पर हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, CCTV में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर मंगलवार को टोल टैक्स को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। किसान यूनियन के नाम पर कुछ लोगों ने बिना टोल दिए वाहन निकालने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने टोल स्टाफ से अभद्रता की।

author-image
Jyoti Yadav
Commotion at Greater Noida Toll Plaza Misbehavior with Female Employee
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क |उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर एक बार फिर  दबंगई का मामला सामने आया है। मंगलवार, 3 जून की दोपहर को टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब कुछ लोगों ने टोल पर तैनात महिला कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनएच-91 लुहारली टोल प्लाजा की है, जहां किसान यूनियन के नाम पर कथित रूप से कुछ लोग बिना टोल टैक्स चुकाए व्यावसायिक वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब टोल स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हंगामा शुरू हो गया और महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। 

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

टोल प्रबंधन ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वायरल हो रही फुटेज में कुछ लोग स्पष्ट तौर पर टोल स्टाफ को धमकाते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस पूरे मामले में शामिल एक व्यक्ति, अमित भाटी, पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज में रोहित शर्मा नामक व्यक्ति को भी महिला कर्मी के साथ अभद्रता करते हुए देखा जा सकता है, जो एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है।

राजस्व को नुकसान हो रहा

Advertisment

टोल प्रशासन का कहना है कि कुछ स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स अपने कर्मचारियों को किसान यूनियन का नाम देकर व्यावसायिक वाहनों को फ्री पास कराने की कोशिश करते हैं। जब उन्हें रोका जाता है, तो ये लोग गाली-गलौच, धमकी और मारपीट पर उतर आते हैं। इससे न केवल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। टोल प्रबंधन ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी है, और मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।

greater noida | Greater Noida Authority 

Greater Noida Authority greater noida
Advertisment
Advertisment