ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
ग्रेटर नोएडा की सुरजपुर थाना पुलिस की देर रात मोजरबियर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में दूसरे International Soft Tennis Championship का शुभारम्भ, कलाकरों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
पुलिस टीम पर की फायरिंग
सूरजपुर पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात थाने की पुलिस टीम मोजरबियर गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। तो बाइक सवार नहीं रूका और बाइक मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस पार्टी द्वारा बाइक सवार का पीछा किया गया तो उक्त बाइक सवार व्यक्ति द्वारा अपने आप को घिरा देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियशिप की तैयारियां पूरी, जानिए पूरी Details
मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश
इसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा कर गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बाग बधिक थाना सहपउ जिला हाथरस हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी रेलवे स्टेशन के पास, थाना दादरी के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में PM Ujjwala Yojana के तहत लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक
20 हजार रुपये का ईनामी है आरोपी
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी सूरजपुर थाने के मुकदमा में गैंगस्टर एक्ट में वांछित है और वह अक्टूबर वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित था और आरोपी को न्यायालय द्वारा भी भगोड़ा घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- Noida में ICG की फर्जी website बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला