नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
नोएडा पुलिस की टप्पेबाज गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से दो बदमाशों को गोली लगी। इस चारों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनका डेटा अन्य राज्यों और जनपदों में भेजा जा रहा है। वहां से इनके अपराध का रिकार्ड मंगवाया जा रहा है।
दो बदमाशों को लगी गोली
थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा एफएनजी भरत हास्पिटल के पास चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान सामने से दो बाइक पर चार लोग आते दिखे। दोनों बाइक सवार को रुकने के लिए इशारा किया गया। वह नहीं रूके और बाइक मोड़ कर ककराला की तरफ भागने लगे। पुलिस ने करीब एक किमी तक पीछा किया। उनमें से एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वो गिर गए। जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की। इसमें 02 बदमाश गोली लगी। greater noida | Noida Authority | Noida | noida news | noida crime
दो को कांबिंग के बाद किया गिरफ्तार
इनकी जिनकी पहचान साजिद अली उर्फ सिकंदर और मोहम्मद अली उर्फ फरान निवासी दिल्ली के हुई है। इन दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बाकी दो अन्य बदमाशों के लिए कांबिंग शुरू की। दोनों अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान नासिर और राजा अली हुई। ये दोनों भी निजामुद्दीन दिल्ली के रहने वाले है। इनके कब्जे से सोने के 04 कड़े, 01 सोने की चैन व नकली गहने पीली धातु, दो तमंचे .315 बोर दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।
टप्पेबाजी करके लूटते थे गहने
इन चारो के पास से की गई बाइक भी चोरी की है। ये टप्पेबाजी गिरोह के सदस्य है। ये चारों बदमाश राह चलते व्यक्तियों खासकर गहने पहनी महिलाओं को बातों में उलझाकर धोखाधड़ी करके असली सोने के जेवर उतरवाकर नकली गहने कागज में लपेटकर दे देते थे। राह चलती महिलाओं से झपटमारी कर चैन छीनने जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। उक्त चारों बदमाश जगह बदल-बदल कर विभिन्न शहरों व राज्यों में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इनका आपरधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।