नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में मोमबत्ती बनाने का काम होता है। आग कंपनी के ग्राउंड फ्लोर में लगी। आग लगी वजह ज्वलनशीन पदार्थ/ शॉट सर्किट बताई जा रही है। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल की एक-एक करके दो गाड़ियां भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। आग में कोई फंसा नहीं था। आग को फैलने से रोका गया। जिसके बाद उस पर काबू पाया गया। हालांकि मोमबत्ती बनाने वाली मशीन और कच्चा मॉल को नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
आग से मौके पर मचा हड़कंप
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-6 में ई-47 के ग्राउंड फ्लोर पर मोमबत्ती बनाने का कारखाना है। यहां काम चल रहा था। ऐसे में किसी ज्वलनशील पदार्थ या शॉट सर्किट की वजह से आग लगी। प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई। हालांकि स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगते ही फैक्ट्री और आसपास के लोग बाहर आ गए। इससे कई घंटे तक हड़कंप की स्थिति रही।
आग लगने की घटनाएं बढ़ीं
मौके पर पुलिस को दमकल विभाग को जानकारी दी गई। आग को बुझाने में करीब आधा घंटा लगा। इसमें कोई फंसा नहीं है। सीएफओ ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ आग की घटना बढ़ रही है। इसलिए इलेक्ट्रानिक उपकरणों की मैनटेनेंस जरुर कराए। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नोएडा में आगजनी की घटनाओं में अचानक वृद्धि हो गई है। पिछले एक माह के भीतर ही आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।