/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/23/rjW4lgRWD4mo3TDvI6fT.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नोएडा, वाईबीएन संवाददाता। गर्मी का मौसम आते ही आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि दमकल विभाग लगातार आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है लेकिन फिर भी आए दिन आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार को नोएडा के सेक्टर-45 स्थित यूनीटेक कर अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में आग लग गई। आग बिल्डिंग के 21वें फ्लोर पर लगी। फ्लोर पर शटरिंग का काम हो रहा था। जिसमें शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। हालांकि मौके पर काम कर रहे सभी लोग सुरक्षित वहां से निकल गए। दमकल विभाग को जानकारी दी गई।
दमकल पुलिस ने आग पर काबू पाया
आग लगने की सूचना पाकर दमकल पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जनहानि की कोई सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना थी। आग की वजह से शटरिंग टूटकर नीचे गिर रही थी। नीचे बड़ी बड़ी मशीनें थीं। दमकल कर्मियों ने इन मशीनों को हटाया। इसके बाद पाइप की मदद से 21वें फ्लोर पर लगी को बुझाया गया। आग नीचे के फ्लोर पर आ सकती थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने आग के दायरे को बढ़ने नहीं दिया गया। हवा की रफ्तार तेज होने से आग पर काबू पाने में थोड़ा समय लगा। लेकिन अब आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।
Advertisment