Advertisment

नोएडा में कोरोना के पांच और नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 15 हुई

कोरोना फिर से कई देशों में फन उठा रहा है। इस बीमारी ने महामारी का रूप लेकर पूरी दुनिया को आतंकित किया था। नोएडा में एक सपताह के भीतर मरीजों की संख्‍या 15 होने से चिंता बढ़ गई है। मरीजों का अभी होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

author-image
Narendra Aniket
noida covid-19
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्‍क नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से संक्रमित पांच नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इससे पहले सोमवार को 9 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई थी। अब कुल मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
पांच नए मरीजों में भी कोरोना के हल्के लक्षण है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनकी निगरानी की जा रही है। जरुरत पड़ने पर इनको अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सेक्टर-119 निवासी 43 साल एक मरीज 21 मई को चेन्नई से वापस आया है। अन्य सभी मरीज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ही थे। इनकी उम्र 24 से लेकर 71 साल है। 

संपर्क में आए व्‍यक्तियों में लक्षण नहीं मिले

इनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा, इनकी जांच के लिए नमूने नहीं लिए गए हैं। लक्षण आने की स्थिति में इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। सभी में बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल ने की है। 

एक भर्ती मरीज अब होम आइसोलेशन में

Advertisment

इन मरीजों में से एक मरीज दो दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती था। अब वह भी होम आइसोलेशन में है। तीन दिन पहले शनिवार को एक 55 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज घर में चल रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के एक एक नमूने मांगे गए हैं। इन मरीजों के नमूने दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानकारी मिल सके। सात दिनों के बाद मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी।

Advertisment
Advertisment