Advertisment

Greater Noida दहेज हत्या: पति Vipin Bhati को नहीं है पत्नी की मौत का पछतावा, बोला—निक्की अपने आप मरी

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी ने कहा है कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने दावा किया कि निक्की अपने आप मरी और पति-पत्नी के झगड़े आम बात हैं।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage - 2025-08-24T154253.613
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्क: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लालच में पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी पति विपिन भाटी ने कहा है कि उसे इस घटना पर कोई पछतावा नहीं है। विपिन ने दावा किया कि उसकी पत्नी खुद ही मर गई और पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है।

भागने की कोशिश में लगी गोली 

गुरुवार की रात हुई इस वारदात में विपिन भाटी और उसके परिवार के अन्य सदस्य निक्की के साथ मारपीट करने के बाद उसे जला दिया। पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। रविवार को विपिन ने हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी। गोली विपिन के पैर में लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मीडिया से बातचीत में विपिन ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा, वह अपने आप मरी है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है।

पापा ने मम्मी को आग लगा दी

निक्की भाटी के साथ हुई मारपीट और उसे जलाने की कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इनमें एक वीडियो में विपिन और एक महिला निक्की के बाल पकड़कर उसे घसीटते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान विपिन ने निक्की को उनके बेटे के सामने जिंदा जलाया। एक वीडियो में बेटा कह रहा है कि “पापा ने मम्मी को चाटा मारा और फिर आग लगा दी। घटना के बाद निक्की की बहन कंचन ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे 

पुलिस ने कंचन की शिकायत पर पति विपिन, सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंचन के अनुसार, दोनों बहनों की शादी 2016 में हुई थी—निक्की की शादी विपिन से और कंचन की उसके भाई रोहित से। शादी के समय परिवार ने एसयूवी उपहार में दी थी, लेकिन ससुराल वालों ने लगातार दहेज की मांग जारी रखी। इसके बाद उन्हें दूसरी गाड़ी भी दी गई, लेकिन 35 लाख रुपये की मांग फिर भी बनी रही। कंचन ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले निक्की को बार-बार प्रताड़ित करते थे। गुरुवार की रात भी उसे पीटा गया और पेट्रोल डालकर जला दिया गया। जब कंचन बीच-बचाव करने गईं तो उन्हें भी मारा गया।

Advertisment
Greater Noida News greater noida
Advertisment
Advertisment