Advertisment

मेधा रूपम ने संभाला नोएडा के डीएम का कार्यभार, पिता हैं मुख्य चुनाव आयुक्त और पति IAS

पहली बार किसी महिला अफसर को जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बुधवार को IAS मेधा रूपम ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में गौतमबुद्ध नगर की डीएम के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।

author-image
Mukesh Pandit
DM Noida
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर जिले की प्रशासनिक हिस्ट्री में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। पहली बार किसी महिला अफसर को जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बुधवार को IAS मेधा रूपम ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में गौतमबुद्ध नगर की डीएम के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। हापुड़ एवं कासगंज जिले की डीएम रहीं मेधा रूपम मेधा शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। उनकी पति मनीष बंसलसहारनपुर के डीएम हैं।

प्राधिकरण की एसीईओ रह चुकीं हैं मेधा रूपम

जानकारी के अनुसार, मेधा रूपम पड़ोसी जिले हापुड़ की डीएम और उसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ रह चुकीं हैं। नोएडा शहर के लोगों को मेधा रूपम से भी अधिक उम्मीदें हैं। मेधा रूपम ने कासगंज में जिलाधिकारी के तौर पर कार्यकाल पूरा होने पर भगवान वराह मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोगों को धन्यवाद दिया।

मनीष कुमार वर्मा बने  प्रयागराज का डीएम 

उल्लेखनीय है कि गौतमबुद्धनगर के डीएम रहे मनीष कुमार वर्मा ने हर वर्ग की शिकायतों को दूर करने के लिए कार्य किया। अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में जमीनी स्तर पर कार्य किया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संवाद बढ़ाया। जो समस्याएं सुनीं और नजर आईं उनको दूर करने का कार्य किया। मनीष कुमार वर्मा को अब प्रयागराज का डीएम बनाया गया है। तेज तर्रार अधिकारियों में शुमार गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जमीनी स्तर पर कार्य किया। गौतमबुद्ध नगर जिले में इनकी लोकप्रियता का कारण उनकी कार्यशैली ही रही। वर्षों से लंबित किसानों के मुद्दों को मनीष वर्मा ने उनके बीच जाकर सुना और तेज से हल किया। Noida | greater noida | CM nitish Noida | Greater Noida Updates | Ground Report Noida | hospital near noida | Greater Noida News

Greater Noida News hospital near noida Ground Report Noida Greater Noida Updates CM nitish Noida greater noida Noida
Advertisment
Advertisment