Advertisment

Noida-Greater Noida में जल्द दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, जानें रूट, किराया और टाइमिंग

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक सिटी बसें 1 जुलाई 2025 से शुरू हो सकती हैं। जानिए रूट, किराया, टाइमिंग और बस संचालन से जुड़ी पूरी जानकारी।

author-image
Dhiraj Dhillon
E Buses in Noida

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्क। Noida News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शासन स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद अब इन क्षेत्रों में जल्द ही 500 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू हो सकता है। यह बसें 25 निर्धारित रूटों पर हर 10 मिनट में उपलब्ध होंगी। ये बसें ग्रॉस कॉस्ट कांटेक्ट (जीसीसी) मॉडल पर ऑपरेट होंगी। शासन से मंजूरी के बाद दो कंपनियों को कॉट्रेक्ट दे दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह सेवा आम जनता को सुगम, सुलभ और प्रदूषण रहित आवागमन का विकल्प देगी। 

इन दो कंपनियों का हुआ है चयन

E-Bus: ट्रेवल टाइम मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 9 मीटर वाली ई बस का संचालन करेगी। इसके लिए कंपनी को प्रति किमी ₹54.90 का भुगतान किया जाएगा। दूसरी, कंपनी है- डेलबस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड, जो 12 मीटर वाली ई बस का संचालन ₹67.99 प्रति किलोमीटर के हिसाब से करेगी। कुल आठ कंपनियों के प्रस्ताव हुए थे, उनमें सबसे सस्ते रेट देने वाली इन दो कंपनियों का चयन किया गया है। इन बसों का खर्च नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण वहन करेंगे। 300 ई-बसों का संचालन नोएडा प्राधिकरण और 100- 100 बसों का संचालन ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण करेंगे। 13 रूट नोएडा, 9 ग्रेटर नोएडा, और दो रूट यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में होंगे। बसों का संचालन सुबह 6:30 बजे से रात 11:00 बजे तक किया जाएगा।

ऑपरेटर को उपलब्ध करानी होंगी ये सुविधाएं

  • ई-बस
  • फास्ट चार्जर (240 KW)
  • प्लांट व टूल्स
  • डिपो और मेंटेनेंस सुविधा
  • ऑपरेशन ड्यूरेशन: 12 साल

प्रमुख रूट्स जहां चलेगी सिटी बस

  1. 1. सेक्टर 12-22 से कासना वाया निठारी, कुलेसरा
  2. 2. बोटेनिकल गार्डन मेट्रो से दादरी वाया सूरजपुर
  3. 3. शारदा यूनिवर्सिटी सर्कुलर रूट
  4. 4. परी चौक से जेवर एयरपोर्ट वाया रबूपुरा
  5. 5. नोएडा स्टेडियम से वीर सावरकर चौक
  6. 6. दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
  7. 7. बोटेनिकल गार्डन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट
  8. 8. बोटेनिकल गार्डन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  9. 9. दादरी से जीबीयू वाया कासना
  10. 10. सेक्टर 90 से सेक्टर 52 मेट्रो
  11. 11. बिरला इंस्टीट्यूट से सेक्टर 62
  12. 12. परी चौक से आनंद विहार रेलवे स्टेशन
  13. 13. तिगरी गोल चक्कर से रजनीगंधा चौक

Greater Noida Authority | Noida Authority | Yamuna Authority

Noida Authority Greater Noida Authority Yamuna Authority
Advertisment
Advertisment