Advertisment

"सड़कों पर गति होगी, आकाश में धुंआ नहीं..." दिल्लीवालों को मिली 400 E-Bus बसों की सौगात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'देवी' (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) योजना के तहत कुशक सेवा नगर स्थित कुशक नाला DTC बस डिपो से 400 ई-बसों का लोकार्पण किया।

author-image
Jyoti Yadav
Delhi people gift  400 e buses DEVI cm rekha gupta
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'देवी' (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) योजना के तहत कुशक सेवा नगर स्थित कुशक नाला DTC बस डिपो से 400 ई-बसोंका लोकार्पण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'DEVI' (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) योजना के तहत 400 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई और योजना का उद्घाटन किया।

Advertisment

साल के अंत तक 2080 बसें दिल्ली की जनता को मिलेगी

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह दिल्ली की जनता के लिए एक बहुत ही अच्छा और सुंदर उपहार है। आज हमने दिल्ली की जनता को 400 'देवी' ई-बसें सौंपी हैं। इससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को लाभ मिलेगा, दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होगा और यह बहुत सुरक्षित बस है। एक बहुत बड़ी सुविधा दिल्ली की जनता के लिए है। आज हमने 400 बसें दी हैं और इस साल के अंत तक 2080 बसें दिल्ली की जनता को मिले, इसके तहत हम काम कर रहे हैं। "

Advertisment

आकाश में धुंआ नहीं होगा...

जपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार की  'देवी' (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) योजना के उद्घाटन पर कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पंकज सिंह का धन्यवाद करना चाहती हूं कि देवतुल्य मतदाताओं ने जैसे ही दिल्ली में डबल इंजन की भाजपा सरकार की सरकार सुनिश्चित की है, आप देख रहे हैं कि दिल्ली विकास के पथ पर अग्रसर है। आज 400 ई-बसों की सौगात दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता ने दी है। यह सुनिश्चित करेगा कि दिल्ली की सड़कों पर गति होगी लेकिन आकाश में धुंआ नहीं होगा। सफर में सुगमता होगी, रफ्तार होगी और पर्यावरण के प्रति भी प्रतिबद्धता होगी।"

Advertisment

400 ई-बसों के शुभारंभ पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "जनता को बहुत अच्छा वातावरण और यातायात सुविधाएं देने के लिए, 70 दिनों के भीतर, हमने ये बसें समर्पित की हैं। यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके अधिकारियों और मंत्रिपरिषद की सफलता है, दिल्ली के लोगों को मेरी शुभकामनाएं."

Advertisment

 

दिल्ली की बारिश पर बोलीं सीएम 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में हुई बारिश पर कहा, " सरकार और प्रशासन सुबह 5 बजे से ही लगातार अलर्ट पर थे। सभी DC और अधिकारी सड़कों पर खड़े थे... इस कार्यक्रम में आते समय मैंने 3 पॉइंट देखे जहां पर जलभराव और ट्रैफिक जाम था। ये ट्रिपल इंजन की सरकार है, जहां आज केंद्र, दिल्ली और हमारे स्थानीय निकाय एक टीम के रूप में एक साथ खड़े हैं और दिल्ली की बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े उत्साह के साथ काम कर रहे हैं।"

delhi | CM Rekha Gupta 

CM Rekha Gupta delhi
Advertisment
Advertisment