नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
नोएडा के सेक्टर-108 में चल रहे एक डॉग सेल्टर होम में काम करने वाले एक कर्मचारी पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। इस दौरान पिटबुल उसे लगभग दस मिनट तक काटता रहा। जिसके कारण मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह उसे कुत्ते के कब्जे से छुडाया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के दो वीडियों भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो सेक्टर-108 स्थित डॉग सेल्टर होम का है। वहीं इस मामले में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
यह भी पढ़ें-Good News- नोएडा से जोड़ी जाएगी गाजियाबाद मेट्रो, लाखों लोगों को होगा फायदा
घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-108 में एक किराये के घर में डॉग शेल्टर संचालित है। शेल्टर में कुत्तों को प्रशिक्षित किया जाता है। बताया गया है कि सोमवार सुबह सेल्टर होम का एक कर्मचारी विशाल पर हमला कर दिया। इस मामले में सोशल मीडिया पर घटना के दो वीडियो वायरल हुए। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पिटबुल को भी कुछ दिन पहले ही शेल्टर होम में लाया गया था। पहले वीडियो में पिटबुल युवक को पकड़ने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पिटबुल ने कर्मचारी का पैर पकड़ लिया। वहीं दूसरे वीडियो में युवक की टांग में पट्टी बांधकर उसे अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-Police Encounter: नोएडा पुलिस के निशाने पर स्नैचर, मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार..एक को लगी गोली
काफी दूर तक किया कुत्ते ने पीछा
वहीं पिटबुल के हमले से घायल पीडित युवक का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में हो रहा है। बताया जा रहा कि पिटबुल कुत्ता दिल्ली निवासी एक व्यक्ति का है। उनके घर में शादी का कार्यक्रम होने के कारण कुत्ते को यहां पर छोड़ा गया था। बताया गया है कि कुत्ते ने युवक पर हमला किया तो उसे बचाने के लिए अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान उसे छुडाने के लिए कुत्ते पर पानी और डंडे फेंके। कुत्ते ने जैसे ही पैर छोड़ा तो युवक वहां से गुजर रही एक गाड़ी से लटक गया। बताया गया है कि इसके बाद भी कुत्ते ने काफी दूर तक उसका पीछा किया।
यह भी पढ़ें-Weather Update मंगलवार- कैसा रहेगा आज गाजियाबाद का मौसम
इससे पहले भी हो चुकी है घटनाएं
वहीं इस घटना के बाद से सेक्टर के लोगों में दहशत है। दुनिया के सबसे खूंखार कुत्तों में पिटबुल सबसे पहले नंबर पर है। बताया जाता है कि पिटबुल इंसान और जानवर पर अगर हमला कर दे तो उससे बचना मुश्किल हो जाता है। वहीं कई देशों में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को पालना पर रोक लगी हुई है। इससे पहले भी सितंबर-2022 में नोएडा सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी में पालतू पिटबुल कुत्ते ने युवक पर हमला कर दिया था। अप्रैल-2023 में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक गांव में पिटबुल ने दो लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अलावा मई 2024 में सेक्टर-117 स्थित गांव सोरखा में पिटबुल कुत्ते ने आठ साल के बच्चे को काट लिया था।
यह भी पढ़ें-Ghaziabad-गाजियाबाद पुलिस ने पकड़े तीन शातिर लुटेरे, बारात को बनाते थे अपना निशाना