Advertisment

ब्रज के विकास को रफ्तार: यमुना प्राधिकरण खोलेगा मथुरा और आगरा में क्षेत्रीय कार्यालय

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मथुरा और आगरा में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम ब्रज क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। मथुरा और अलीगढ़ के फेज-2 मास्टर प्लान की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है।

author-image
Vibhoo Mishra
yeida
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ब्रज क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए मथुरा और आगरा में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का फैसला किया है। मथुरा और अलीगढ़ के फेज-2 मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण ने मथुरा में कार्यालय के लिए नगर निगम में जगह ले ली है और बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी।

कर्मचारियों की तैनाती और शासन की स्वीकृति

प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय में दो डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। शासन ने इसके लिए 261 पदों को स्वीकृति प्रदान की है। एक एसीईओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

फेज-2 मास्टर प्लान से विकास को मिलेगी गति

उत्तर प्रदेश सरकार ने YEIDA के फेज-2 मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। इस मास्टर प्लान में आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस के 923 गांव शामिल हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से बांके बिहारी मंदिर को 6 लेन एक्सप्रेसवे से जोड़ने और हेरिटेज कॉरिडोर बनाने की योजना है। इसके तहत राया के पास एक नया शहर भी बसाया जाएगा, जिसमें हेरिटेज पार्क, योग केंद्र और अन्य सुविधाएं होंगी।

योजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी

फेज-2 में आगरा अर्बन एरिया 12200 हेक्टेयर, टप्पल अर्बन एरिया 11104 हेक्टेयर और राया अर्बन एरिया 11653.76 हेक्टेयर में होगा। हेरिटेज सिटी पर भी काम होगा। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जमीन अधिग्रहण समेत अन्य विकास कार्य शुरू होंगे।

Advertisment

अधिकारियों के बयान

YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालयों से विकास कार्यों में तेजी आएगी। क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात अधिकारी विकास योजनाओं और जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करेंगे।

greater noida India development
Advertisment
Advertisment