Advertisment

PALAMU:-झारखंड की सरकार को सिंडिकेट चला रही है: पूर्व मुख्यमंत्री

मेदिनीनगर: झारखंड में सिंडिकेट सरकार चला रही है। सवा पांच साल के कार्यकाल में हेमंत सरकार से इस राज्य की जनता की नजर से उतर चुकी है। उक्त बातंे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा |

author-image
Md Zeeshan Samar
मेदिनीनगर परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत करते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व  अन्य।

मेदिनीनगर परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत करते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व  अन्य। Photograph: (ORIGNAL)

YBN PALAMU:-

Advertisment

 वे सर्किट आउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हेमंत सरकार प्रचार और झूठ पर चलने वाली सरकार है। झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से आते हैं। परंतु आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। एक तरफ इस राज्य की सरकार महिलाओं को मईयां सम्मान दे रही है,वहीं दूसरी ओर इस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मईयां सम्मान के नाम पर इस राज्य के 18 से 50 साल की महिलाओं के उपर महिलाओं के साथ विश्वघात किया जा रहा है। चुनाव के समय 18 से 50 साल के सभी महिलाओं को मईयां सम्मान देने की बात कही गई थी। इस राज्य में 18 से 50 साल के करीब एक करोड़ महिलाएं हैं। परंतु सरकार ने चुनाव जीतने के बाद 70 लाख महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दे रही है। इसमें भी अब शर्त लगा दी है। इस कारण इस राज्य की महिलाएं ठगा महसूस कर रही हैं। इस राज्य में सीओ ऑफिस से लेकर सीएमओ ऑफिस तक भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चलाया जा रहा है। इस राज्य के नौजवान, महिला,वृद्ध खासकर आदिवासी समाज और दलित समाज को लाचार कर दिया गया है। इस राज्य के विधवा, विकलांग, वृद्धों को पांच माह से पेंशन नहीं मिला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बीजेपी की सरकार में उग्रवाद अंतिम सांस गिन रही थी,परंतु हेमंत सरकार में उग्रवादी गतिविधियां बढ़ गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य के कई जिलों में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बनाने का काम किया है। ऐसी स्थिति आ  गई की मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में प्रोफेसर और चिकित्सक की नियुक्ति आज तक नहीं हो सकी है। वहीं राज्य के अस्पतालों में घटिया किस्म की दवाईयां का सप्लाई किया जा रहा है। भाजपा लोगों की समस्याओं को लेकर जल्द गांव-गांव में चौपाल लगाएगी। इस अवसर पर सांसद बीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया, शशि भूषण मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी मंगल सिंह, ज्योति पांडेय,आदि उपस्थित थे।

 

MORE PALAMU NEWS:-

Advertisment

https://youngbharatnews.com/palamu/palamu-tiranga-march-in-palamu-9071754

 

https://youngbharatnews.com/palamu/daltonganj/candle-march-8994511

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment