/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/12/KafUnsUd5tnIjfKUJI1M.jpg)
YBN PALAMU
YBN PALAMU:-
राजेश की हत्या पत्थर से कूच कर की गई थी। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा मौके पर पहुंचे व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है। मौके पर से घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया गया है। मृतक की पत्नी सुखमनिया देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ थाना क्षेत्र के इटको गांव स्थित अजय मेंटल ईट भट्ठा पर ईट पाथने का कार्य करती है। शनिवार को दिन में 12 बजे उसके पति राजेश भुइयां उसी ईंट भट्ठा पर ही कोयला फोड़ने का कार्य करने वाले दो मजदूरों के साथ निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई । पता नहीं चलने पर रविवार को चैनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को खोजने के क्रम दिन में करीब 11 बजे भुतहा पहाड़ी के समीप अजय भुइयां का शव पड़ा मिला। उनके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी।इस बाबत ईंट भट्ठा संचालक अजय चौधरी ने बताया कि उक्त दोनों मजदूर लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के निवासी हैं | घटना की रात्रि से ही वे दोनों फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |
READ RHIS ALSO:-