/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/25/img-20250924-wa0015-2025-09-25-04-08-25.jpg)
डॉक्टर की पिटाई के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त की। Photograph: (वाईबीएन)
प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता।स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (SRN के जूनियर डॉक्टर अनुराग कुमार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान पुलिस ने दिव्यांश मिश्रा, शंतनु सिंह और शौर्य केसरवानी को हिरासत में लिया गया। शौर्य को मुख्य अभियुक्त बताया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा के परिचित थे। डॉक्टर अनुराग और आरोपियों के बीच छात्रा को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद तीनों आरोपियों ने डॉक्टर को सबक सिखाने की योजना बनाई और हमला कर दिया। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने मीडिया को बताया कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी, जिससे अस्पताल में माहौल सामान्य हो गया और ओपीडी सेवाएं बहाल हो गईं।
डिलिवरी ब्वॉय बनकर डॉक्टर पर किया था हमला
बता दें कि घटना रविवार शाम जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के एलआईसी रोड स्थित डॉक्टर के अपार्टमेंट में हुई। डॉक्टर अनुराग कुमार ने बताया कि 22 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अमेजन का डिलीवरी बॉय बताया और कहा कि उनका पार्सल नीचे गेट पर दिया जाना है। जैसे ही डॉक्टर नीचे गए 8 से 10 नकाबपोश हमलावर वहां मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। हमले की जानकारी वीडियो के जरिए मंगलवार देर शाम सामने आई। इसके बाद SRN अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार रात से हड़ताल कर दी थी। नए मरीजों की भर्ती रोक दी गई और अस्पताल में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। डॉक्टरों का कहना था कि जबतक आरोपित गिरफ्तार नहीं होते हड़ताल समाप्त नहीं होगी। जिसके बाद पुलिस की कई टीमों को लगाकर आरोपितों की पहचान कराई गई। उसके बाद बुधवार की रात पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके ाबाद रात में डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त की। हड़ताल समाप्त होने के बाद पर मरीजों और तीमारदाराें ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद में कथित वुजूखाना के सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई अब 7 अक्टूबर को
यह भी पढ़ें: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, चोर समझकर पीट-पीटकर कर हत्या
यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर 25 युवकों को बनाया बंधक, मारपीट कर वसूले 26-26 हजार रुपए, 15 आरोपी गिरफ्तार