Advertisment

Prayagraj News: नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक अभिलेख प्रदर्शनी

मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत बुधवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

author-image
Abhishak Panday
IMG-20250925-WA0001

क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। Photograph: (वाईबीएन)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता।मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत बुधवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी प्रयागराज अपराजिता सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान पर्यटन अधिकारी ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार, शिक्षा तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है।

ऐतिहासिक महत्व के कई अभिलेख प्रदर्शित

मिशन शक्ति विशेष अभियान को लेकर लगाई गई इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक महत्व के कई अभिलेख प्रदर्शित किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से कन्या शिशु वध प्रथा को रोकने हेतु 1739 से 1870 के बीच बने नियम। बाल हत्या निषेध कानून के बाद अवयस्क जनसंख्या की वृद्धि का विवरण (1886)। राजपूतों में विवाह व्यय नियंत्रण संबंधी प्रस्ताव (1864), संयुक्त प्रांत में शिक्षा की स्थिति एवं आयोग की संस्तुतियां (1884), स्त्री शिक्षा विकास समिति (1904), महिलाओं को वकालत का अधिकार (1922), महिला शिक्षा पर सर सुन्दरलाल का प्रस्ताव, सिलाई शिक्षा सुधार प्रस्ताव (1927), लड़कियों हेतु अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था (1927), शारदा एक्ट (1936), बाल विवाह संशोधन अधिनियम (1938) आदि शामिल रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र यादव, सहायक निदेशक पत्राचार रवीन्द्र सिंह, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. राजश्री पाण्डेय, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. कीर्ति पटेल, डॉ. साकिरा तलत सहित शोधार्थी, शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और संस्कृति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद में कथित वुजूखाना के सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई अब 7 अक्टूबर को

यह भी पढ़ें: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, चोर समझकर पीट-पीटकर कर हत्या

Advertisment

यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर 25 युवकों को बनाया बंधक, मारपीट कर वसूले 26-26 हजार रुपए, 15 आरोपी गिरफ्तार

prayagraj Prayagraj News
Advertisment
Advertisment