Advertisment

Rampur News: मिशन शक्ति के अंतर्गत भारत गार्डन में आयोजित किया गया अनंता कार्यक्रम, महिलाएं सम्मानित

महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में “अनंता (प्रेरक महिला सम्मान) ” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

author-image
Akhilesh Sharma
1003012435

महिला प्रेरक कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं के सा अतिथि। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में “अनंता (प्रेरक महिला सम्मान) ” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा दीपा सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा शिकायत निवारण तंत्र से भी अवगत कराया गया।

IMG-20251111-WA0382
महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन अधिकारों का उपयोग कैसे किया जाए, इसकी स्पष्ट जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जहाँ भी महिलाओं के अधिकारों का हनन होता है, वहाँ उपलब्ध कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी सेवाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त किया जा सकता है, यह जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत गांव स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला पुलिसकर्मी महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शिकायत निवारण संबंधी प्रावधानों के बारे में लगातार जागरूक कर रही हैं।

Advertisment

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का वास्तविक उद्देश्य, महिलाओं को सक्षम, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। 

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभागीय स्टालों से योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से संबंधित मामलों पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण एवं उचित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपद में मिशन शक्ति के तहत चल रहे प्रयासों की सराहना की।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक सुरक्षा सुझाव प्रदान किए। उन्होंने बताया कि जनपद में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्था एवं जागरुकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से कहा कि किसी प्रकार की घटना, शोषण की स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। 

 जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है कि वह महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता और सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में जनपद की प्रेरक महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वास्थ्य विभाग की प्रतिनिधियों, महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों, महिला ग्राम प्रधानों, बेसिक शिक्षा विभाग की महिला प्रतिनिधियों तथा जनपद में उच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित प्रतिभागियों के उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

Advertisment

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य पुलिस अधीक्षक, राज्य महिला आयोग की सदस्य, बीजेपी जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का अवलोकन किया गया तथा विभागीय योजनाओं, पंजीकरण व्यवस्था तथा जागरूकता सामग्रियों का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं। 

यह भी पढ़ें:- 

Rampur News: बिलासपुर तहसील में गरजे किसान, धान की तोल न होने पर भड़के, नहरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराएं

Rampur News: सपरिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले विधायक आकाश सक्सेना

Rampur News: सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की रैंकिंग में जनपद रामपुर प्रदेश में 9वें स्थान पर

Rampur News; दो लेखपालों के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता, तहसील सदर में किया प्रदर्शन

 

Advertisment
Advertisment