Advertisment

Rampur News: बिलासपुर तहसील में गरजे किसान, धान की तोल न होने पर भड़के, नहरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराएं

भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता तहसील बिलासपुर पार्क में जुटे। समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसानों का धान नवीन मंडी में ना तोले जाने समेत कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन SDM को सौंपा

author-image
Akhilesh Sharma
1003011748

बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते किसान। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तहसील परिसर बिलासपुर पार्क में जुटे। समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसानों का धान नवीन मंडी में ना तोले जाने, तहसील में किसानों का शोषण किए जाने, नवीन मंडी में आढ़तियों द्वारा किसानों का शोषण किए जाने हरियाणा पंजाब की तर्ज पर किसानों का धान तुलवाए जाने सात बिंदुओं पर ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्क से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

किसानों की आवाज सुनकर उप जिलाधिकारी किसानों के बीच पहुंचे, समस्या सुनकर सभी समस्याओं का तिथिवार समाधान करने का आश्वासन दिया। इससे पहले किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि बिलासपुर नवीन मंडी में सभी धान क्रय केंद्र प्रभारी किसानों का धान नहीं तोल रहे हैं। कह देते हैं की वारदाना नहीं है तथा जगह नहीं है। मौके पर जिस जगह किसान का धान तुलता है उस जगह धान के भरे हुए कट्टों का स्टाक लगा हुआ है, जिस कारण किसान का धन उतारने की जगह नहीं है। इस स्टाक को तुरंत हटवाया जाए और किसानों का धान तुलवाया जाए। तहसील में किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों की खतौनियों का सत्यापन करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। ना देने पर सत्यापन कैंसिल कर दिया जाता है तथा कई कई दिन सत्यापन नहीं किया जाता है। लेखपालों की मनमानी बढ़ती जा रही है। इस पर तुरंत रोक लगाई जाए। नवीन मंडी में किसानों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। किसानों को धान मंडी में बैठे आढ़ती मनमाने रेट पर खरीद रहे हैं, जो किसानों के साथ धोखा है। मंडी सचिव एवं कर्मचारियों द्वारा मिली भगत से किसानों को लूटा जा रहा है। नवीन मंडी सचिव को आदेश दिया जाए कि आढ़तियों द्वारा किसानों के धान को सरकारी रेट से नीचे ना खरीदा जाए।

 आढ़तियों ने सरकारी रेट से कम में धान खरीदा तो उसका लाइसेंस कैंसल करया जाए। मंडी सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। हरियाणा पंजाब सरकार की तर्ज पर नवीन मंडी में धान की खरीदारी की जाए, हरियाणा पंजाब के किसानों का धान सरकार आढ़तियों द्वारा खरीदवाती है और उसकी कमीशन आढ़तियों को देती है। किसानों को सरकारी रेट के साथ-साथ ₹200 बोनस सहित देती है। इसी आधार पर किसान का धान उत्तर प्रदेश में खरीद की व्यवस्था की जाए। किसान को इस समय डीएपी खाद एवं 12-32-16 की जरूरत है। रवी की फसल बोने का समय चल रहा है। सहकारी समितियों और सरकारी दुकानों पर खाद्य नहीं मिल पा रहा है। किसान पूरे पूरे दिन लाइनों में लगा रहता है, पर खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान को खाद बिना शर्त उपलब्ध कराया जाए। किसान देश का अन्नदाता है देश का पालनहार है। रामपुर रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे नहर पर प्लाटिंग कर दी गई है जिसमें नहर विभाग एवं लेखपाल द्वारा मोटी रकम लेकर प्लाटिंग करने वालों से सरकारी संपत्ति को बेच दिया गया है। इस नहर को तुरंत खुदवाया जाए तथा राम्पुरा माइनर कायमगंज माइनर तथा गोदी नहर पर अवैध कब्जे कर रखे हैं मकान दुकान रास्ते खेतों में मिला लिया है इन माइनारो और नहरों को कब्जा मुक्त कराकर पानी टेल तक पहुंचाया जाए। 

प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार सिकदर युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ राजा प्रदेश सचिव अब्दुल हसन पाशा नगर प्रभारी मोहम्मद अहमद मुराद खान मुबारक हसन कदीर आलम असलम खान साबिर अली फरीद खान सलीम मोहम्मद आरिफ मोहम्मद आजम सतनाम सिंह तरसेम सिंह लखविंदर सिंह गुरदीप सिंह मलकीत सिंह मुख्तार अली वाहिद खान फैसल खान लखविंदर सिंह लियाकत अली रईस अहमद खान जमुना प्रसाद भोपराम महेंद्र सिंह मुकेश श्रीवास्तव जसवीर सिंह जगतार सिंह लोकेंद्र सिंह आदि रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें:-

Rampur News; दो लेखपालों के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता, तहसील सदर में किया प्रदर्शन

Rampur News: सपरिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले विधायक आकाश सक्सेना

Rampur News: सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की रैंकिंग में जनपद रामपुर प्रदेश में 9वें स्थान पर

Advertisment

Rampur News: आज़म खां से तकरार के बीच फैसल लाला से मिलने पहुंचे सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी

Advertisment
Advertisment