/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/19/45-2025-07-19-21-09-45.jpeg)
गुरुद्वारा श्री भाईजी बाबा में शबद कीर्तन करते रागी जत्था। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरु हरि किशन साहिब के प्रकाश पूरब के संबंध में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा सिविल लाइंस में चार दिनों के कार्यक्रमों के अंतर्गत आज तीसरे दिन श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति सुबह 8:30 बजे से 9 तक हुई। तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई कुलविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ कीर्तन दरबार में शबद कीर्तन किए गए।
सुबह 10 बजे अरदास उपरांत गुरु के अटूट लंगर छोले पुरी के बांटे गए। श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पुरबी पर दूर-दूर से संगत ने आकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा में आकर माथा टेका। अरदास में शामिल हुए। सवेरे के कार्यक्रम में दोदडा साहब (पंजाब ) से काफी संगत आ चुकी है। उनका कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से आरंभ होकर रात्रि 10 बजे तक समाप्त होगा। जिसमें वहां की संगत द्वारा नाम सिमरन का पाठ एवं शबद कीर्तन किए जाएंगे। रात्रि 10 बजे अरदास उपरांत गुरु के अटूट लंगर का वितरण भी होगा। रविवार को सुबह 4 बजे से दोदडा साहब की संगत एवं जत्थों द्वारा प्रातः से श्री नित्नेम के पाठ, श्री सुखमणि साहिब के पाठ के अलावा कीर्तन दरबार सजेगा। उसमें नाम सिमरन के पाठ एवं शबद कीर्तन होंगे। दोपहर 12 बजे अरदास उपरांत लंगर बरता जाएंगे। अपराहन 4 बजे से दोबारा कीर्तन दरबार सजेगा। जिसमें दोदडा साहब की संगत द्वारा नाम सिमरन का पाठ संगत के साथ एवं शब्द कीर्तन किए जाएंगे। रात्रि 10 बजे अरदास उपरांत गुरु के अटूट लंगर वार्ता जाएंगे।
कार्यक्रम में दोदडा साहब की संगत के अतिरिक्त आसपास के जिलों की संगत एवं काफी दूर-दूर से संगत गुरुद्वारा साहिब में आज अपनी हाजिरी गुरु महाराज के आगे लगाकर शब्द कीर्तन सुना गया। शनिवार की सुबह श्री सुखमणि साहिब, नितनेम साहब के पाठ भी हुए।
इस कार्यक्रम में सरदार दर्शन सिंह खुराना, प्रधान गुरुद्वारा कमेटी के अलावा प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा ,भूपेंद्र सिंह आहूजा, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह के अलावा प्रबंधक कमेटी के मेंबर हरीश अरोड़ा, महेंद्र सिंह होरा, पपिंदर सिंह ,संतोख सिंह, महेंद्र लाल अरोड़ा, धनवंत सिंह,रविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, प्रेम अरोड़ा, तरनदीप सिंह ग्रोवर, हरीश, अमरजीत सिंह, जसमीत सिंह, हरजीत सिंह ; राज सिंह आदि एवं निरवीर सिंह, जश्नदीप सिंह, संजोग सिंह , अमनदीप सिंह, करमजीत सिंह एवं गुरुद्वारा साहिब के मीत ग्रंथि गुरमीत सिंह, सेवादार राजा सिंह, जोगिंदर सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह लाडी आदि भी उपस्थित रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/19/09-2025-07-19-21-10-38.jpeg)
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार : नदवी
Rampur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों के आवासों पर लगवाए जाएं मीटर
Rampur News: कांवड़ जत्था मोबाइल एप की सहायता से लोकेशन पता कर निकलवाई गयी फंसी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us