Advertisment

Rampur News: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर यादव का रामपुर में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव का रामपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। कांग्रेसजनों ने स्मृति चिन्ह रामपुरी चाकू भेंट कर उनका स्वागत किया। 

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव का स्वागत करते कांग्रेसी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव का रामपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। यादव सभा के समारोह में भाग लेने रामपुर पहुंचे ओमवीर यादव का रामपुर कांग्रेसजनों ने स्मृति चिन्ह रामपुरी चाकू भेंट कर उनका स्वागत किया। 
ओमवीर यादव ने कहा देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों सुरक्षित है देश को आज और भविष्य में कांग्रेस की ज़रूरत है। देश की जनता जान चुकी है कि देश का विकास केवल कांग्रेस सरकारो में सुरक्षित है इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि आज पूरे देश में वोट की चोरी हो रही है। भाजपा जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वोट चोरी करके अपनी सरकार बना रही है। ओमवीर यादव ने कहा कि बिहार हो या देश का कोई भी हिस्सा जहां वोट चोरी होगी कांग्रेस वोट चोरी रुकेगी। उन्होंने एनडीए की जाति जनगणना कराए जाने की घोषणा को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा ने जाति जनगणना की घोषणा तो कर दी है किंतु वह आरक्षण की 50 प्रतिशत दीवार को गिराना नहीं चाहती है। ओबीसी को आरक्षण मिले भाजपा की नियत में नहीं है।
इस मौके पर पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद कुरैशी, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, वेदराम यादव,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर, महेन्द्र यदुवंशी, महरबान अली,यावर खां,हसीब खां,करन सिंह यादव, मुशाहिद चौधरी, ज़ीशान रज़ा, देवकीनंदन मौर्य,सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर दो ग्रुपों में हुई भाषण प्रतियोगिता, 102 बच्चों ने किया प्रतिभाग

Rampur News: उत्तराखंड के पीरान कलियर शरीफ में हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में शरीक हुए रामपुर के मुरीद

Rampur News: भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर चलें युवा, नशे का हमेशा को त्याग करें, यादव सभा के कार्यक्रम में बोले मंत्री गिरीश यादव

Advertisment
Advertisment
Advertisment