Advertisment

Rampur News: भगवान शिव और पार्वती विवाह बना सनातन सत्य का प्रतीक: विश्वनाथ

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित शिवपुराण कथा में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने किए प्रवचन। उन्होंने कहा कि शिव और पार्वती का विवाह सनातन सत्य की प्रतीक है।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

शिव पुराण कथा सुनाते पंडित विश्वनाथ मिश्र। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सनातन सत्य का प्रतीक बना। आज भी लोग उसी विधि-विधान से अपने विवाह संस्कार आयोजित करते हैं। ये विवाह संस्कार न सिर्फ माता पार्वती की भगवान शिव में आस्था और विश्वास की डोर को मजबूत करता है, बल्कि आज के समय में महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी प्रसंग है।

कृष्णा विहार कालोनी स्थित शिवपुराण का शुभारंभ पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने पूजन कर किया। इसके बाद पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। कहा कि विवाह का बंधन अत्यंत पवित्र है। हिमालय क्षेत्र में तपस्वी योगी भगवान शिव और देवी सती के पुनर्जन्म स्वरूप माता पार्वती का वैदिक रीति से विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र, सप्तर्षि, गंधर्व, अप्सराएं, तथा समस्त देवगणों की उपस्थिति रहीं। उन्होंने बताया कि पार्वती जी ने इस विवाह के लिए हजारों वर्षों तक कठोर तपस्या की। उन्होंने धीरे-धीरे अन्न, जल और अंततः वायु तक का त्याग कर दिया। शिवजी ने उनकी परीक्षा ली, पर पार्वती का प्रेम और निष्ठा अडिग रहीं। परिणामस्वरूप भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए और उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। कहा कि भगवान शिव जब बारात लेकर हिमवान के महल पहुँचे तो दृश्य विचित्र था। बारात में भूत-प्रेत, पिशाच, योगी, नाग, विकट रूपधारी गण और स्वयं शिवजी जटाजूटधारी, भस्म से विभूषित, गले में सर्पों की माला पहने हुए थे। जिससे मैना देवी (पार्वती की माता) भयभीत हो गईं और विवाह रोकने का प्रयास किया, लेकिन नारद मुनि ने उन्हें शिवजी का दिव्य, शांत और सौम्य स्वरूप दिखाया। ब्रह्मा जी ने यज्ञाचार्य बनकर वेद मंत्रों से विवाह संपन्न कराया। भगवान विष्णु ने कन्यादान किया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर राकेश सरन मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, रामौतार रसिक, अंकित शर्मा, भगत, रामदत्त शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, अमर सक्सेना, हीरालाल शर्मा, सर्वेश बहादुर सक्सेना, सत्यप्रकाश सक्सेना, वीके जौहरी, राम जी लाल गुप्ता, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, अखिलेश, ओमेंद्र सिंह, मुकुल सक्सेना, रामौतार सक्सेना, प्रमोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News : दुष्कर्म पीड़िता से दरोगा ने की अश्लील चैट, एसपी से की कार्रवाई की मांग

Rampur News: बाइक सवार भाई बहनों को मनचले युवकों ने की छेड़खानी, बाइक रोककर भाई बहनों ने की मनचलों की पिटाई

Advertisment

Rampur News: टांडा में अतिक्रमण अभियान रोकने को विधायक शफीक अहमद अंसारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले

UP news: कांवड़ यात्रा को 'अंधविश्वास' कहना सपा की विकृत सोच : स्वतंत्र देव सिंह

Advertisment
Advertisment