/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/28/222-2025-10-28-22-01-43.jpeg)
प्रभातफेरी निकालती संगत। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें आगमन दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से 16वें दिन भी प्रभातफेरी जारी रही। प्रभातफेरी के माध्यम से शबद कीर्तन और कीर्तन से संगत निहाल रही।
प्रभातफेरी 28 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर आरएन मोटर्स निर्मल सिंह की एजेंसी से शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा पहुंच कर वहां से बाबा दीप सिंह नगर का भ्रमण करते हुए सुबह 7:30 बजे गुरुद्वारा साहब प्रभात फेरी पहुंची। रास्ते में जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। निर्धारित मार्ग पर स्थित घरों के निवासियों द्वारा जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया तथा प्रसाद व लंगर का वितरण किया। रास्ते में कीर्तनीय जत्थे एवं महिलाएं महिलाओं द्वारा गुरबाणी शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के जत्थेदारों द्वारा प्रभात फेरी का संचालन करते हुए प्रभात फेरी को निर्धारित मार्गो पर ले जा रहे थे। प्रभात फेरी में काफी संख्या में महिलाएं , बच्चे व पुरुष गुरबाणी का सिमरन करते हुए चल रहे थे। निशान साहब को प्रभात फेरी के आगे आगे लेकर चलने की सेवा इकबाल सिंह द्वारा की जा रही थी। प्रभात फेरी में जत्थेदार पपिंदर सिंह, प्रबंधक कमेटी के मेंबर जसमीत सिंह , अमरजीत सिंह, हरीश अरोड़ा, संतोख सिंह खालसा, राज सिंह, ग्रंथि गुरमीत सिंह एवं गुलशन जुनेजा , त्रिलोचन सिंह, पारस अरोड़ा , त्रिलोचन सिंह, एवं कीर्तन करती हुई महिलाओं में अमरजीत कौर ,गुरमीत कौर, रविंदर कौर , कमलेश भाटिया आदि उपस्थित रहे। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में 1 अगस्त 2025 से लगातार संगति रूप में सहज पाठ किए जा रहे हैं जिनकी समाप्ति माह नवंबर 2025 में होगी। 29 अक्टूबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर पुरानी आवास विकास कॉलोनी में राजा सिंह के घर से करनैल सिंह के घर तक वहां से तीरथ सिंह एवं सुखवंत सिंह के घर तक जाएगी वहां से आवास विकास में जगदीश भाटिया की गली में डॉक्टर अमरीक सिंह के घर होते हुए इकबाल सिंह कंधारी के घर तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: धूमधाम से मनाया छठ मैया का पर्व, उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us