/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/15/1003028075-2025-11-15-18-38-51.jpg)
रामपुर की हॉकी टीम। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। स्वर्गीय सुषमा स्वराज महिला हॉकी प्रतियोगिता रामपुर में 23 से 29 नवंबर तक होगी।राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन कप जीतने के उउपलक्ष्य में यह आयोजन हो रहा है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/15/img-20251115-wa0120-2025-11-15-18-40-02.jpg)
इस आयोजन के लिए 23 से 29 नवंबर में सेवन ए साइड स्वर्गीय सुषमा स्वराज ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजन के लिए महात्मा गांधी हॉकी स्टेडियम तय हो चुका है। जिसमें देश की 12 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। जिनको आमंत्रित किया गया था जिन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रामपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी प्रतिभाग करती नज़र आएंगी।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और राष्टीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने और रामपुर की बालिकाओं में उत्साह और रुची जगाने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस संबंध मे जिला प्रशासन , महिला कल्याण विभाग, महिला आयोग और जिला क्रीड़ा अधिकारी को सोमवार को अवगत कराया जाएगा। इस आयोजन सभा में महिला हॉकी खिलाड़ी रोशनी राजपूत, नविता,कशिश चौहान, मशीयत फातिमा, आंचल राजपूत,मुस्कान सागर आदि ने भाग लिया। यह सभी बालिका हॉकी खिलाड़ी जिला अधिकारी से सोमवार को मिलेंगी।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई तेज, 8 वाहन सीज
Rampur News: भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में पेंशनरों ने रखने अपनी समस्याएं
Rampur News: डॉग स्काउट के साथ सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने की चेकिंग
Rampur News: Phonepe व Paytm के कर्मचारी बताकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us