रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर परमहंस भारतीय महायोग शोध संस्थान, श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में महायोग संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें योग की महिमा पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि मोहनलाल सैनी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी भारतभूषण गुप्ता ने मंच की शोभा बढ़ाई। सूर्य प्रकाश पाल ने योग की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए मनुष्य के शरीर को आसान प्राणायाम से ठीक करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को जीवन से जोड़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाई जिसके लिए हम सब आभारी है, जिसके लिए विश्व सदा ऋणी रहेगा। सारे विश्व में भारतीय योग जीवन का आधार बन गया। मोहन लाल सैनी ने योग की महत्वा पर प्रकाश डाला। जन जन योग, घर घर योग का नारा देकर आम आदमी से जोड़ा। भारभूषण ने , अजय सिंह विष्ट के योगी बनने का प्रसंग देते हुए, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के रूप में योग के संबंध में तथा नाथ परंपरा के संबंध में गेहरे मूल्यों की स्थापना के लिए आभार व्यक्त किया। महायोगी डॉ राधेश्याम वसंतेय ने योग परम्परा को विश्व की आधार भूमि बताया। हिरण्य गर्भ सूर्य योग के प्रथम आचार्य रहे। परम शिव योगीश्वर तथा श्री कृष्ण योगेश्वर ने हट लय मंत्र , राजयोग सबको एकत्रीत करके महायोग स्थापित किया। कण कण में जो शक्ति है, वही शरीर रूपी पिंड में है। षष्ठ चक्रों को भेदने के बाद सत श्री अकाल पुरुष के दर्शन होते है। संपूर्ण सिख पंथ योगमय है। अष्टांग योग महर्षि पतंजलि को सूर्य की कृपा से प्राप्त हुआ। यम ,नियम, आसान, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि, चित वृति निरोध के लिए, योग्य, चित्तवृत्ति निरोधा का नारा दिया तथा श्रीमद् भागवत में योग ही अध्यात्म है। सूर्यं नमस्कार संपूर्ण योग के लिए भारतीय जीवन दृष्टि है। श्री विवेकानंद, श्री योगा नन्द आदि महापुरुषों ने योग का डंका सारे विश्व में बजाया है। रामकृष्णपरमहंस योग चेतना के आधार रहे हैं। तप,स्वाध्याय और ईश्वर प्राणिधान क्रिया योग है। जिससे महावतार बाबा अपने संपूर्ण तेज के साथ ढाई हज़ार वर्ष की अवस्था में भी कार्य कर रहे हैं।
योग में खेचरी मुद्रा का विशेष महत्व
योग में खेचरी मुद्रा का विशेष महत्व है। तालु विवर से अमृत चखना सहस्त्र चक्र का भेदन करना, अलख निरंजन का दर्शन कराता है। जो ये प्राप्त कर लेता है वहीं महायोगी है। विभिन्न मुद्राएं और आसान प्राणायाम सभी सड़कों ने किए। डॉ प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने सबका स्वागत करते हुए योग की महत्वा पर प्रकाश डाला। मुरली धर कृष्ण के विग्रह को श्री कृष्ण अवतार ने पुष्प संपर्वित किए। इस कार्यक्रम में, ममता सोनी, कमल चावला, रमा शर्मा, मोनिका अग्रवाल, सुमन परिहार, बीना रानी, गौरव अग्रवाल, कन्नू गुप्ता, भव्य उप्पल, रवि रोहिला आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-
रामपुर न्यूज: सुन्नी औकाफ के मुतवल्ली बने नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां
रामपुर न्यूजः कृषि विभाग लगाएगा 67 हेक्टर में मक्का वर्ष 2025-26 का विभाग को मिला लक्ष्य
रामपुर न्यूजः शौकत अली रोड की स्ट्रीट लाइट बंद होने से सड़क पर छाया अंधेरा
रामपुर न्यूजः भाजपा जिलाध्यक्ष ने समस्याएं लेकर आए लोगों को योगाभ्यास कराया, बताया योग का महत्व