/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/6183781376503958350-2025-09-04-12-17-13.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जिला स्तरीय महिला हॉकी ट्रायल बुधवार को डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में संपन्न हुआ। करीब चार बजे शुरू हुए ट्रायल में कुल 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर उनके बीच मुकाबले कराए गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर खेल के लिए प्रेरित किया। ट्रायल में कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, शांति देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती पब्लिक स्कूल हथौड़ा और जीएफ कॉलेज की खिलाड़ी उतरीं।
13 खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन
खेल अधिकारी ने बताया कि बेहतर खेल दिखाने वाली 13 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया है। इनमें नेहा, रागिनी, सौम्या, शारदा, सिद्धि सागर, सुजाता, दुर्गा, सिमरन, संजीवनी, मानसी, रामया, नव्या और वंशिका शामिल हैं। ये खिलाड़ी अब 4 सितंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में होने वाले मंडल स्तरीय मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली और खेलो इंडिया प्रशिक्षण के शकील अहमद ने ट्रायल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों और चयनित टीम के प्रति खेल विभाग ने शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: