Advertisment

शाहजहांपुर में 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.523 किलो अफीम बरामद

शाहजहांपुर तिलहर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो अफीम तस्करों को पकड़ा। उनके पास से कुल 2.523 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं।

author-image
Ambrish Nayak
Shahjahanpur news

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर,वाईबीएन संवाददाता 

जनपद शाहजहांपुर की तिलहर पुलिस व सर्विलांस सेल को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे पुल बंथरा के नीचे से दो तस्करों को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित झारखंड के जनपद चतरा के रहने वाले हैं और अफीम बेचने की नीयत से शाहजहांपुर आए थे। उनके पास से कुल 2.523 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राजकुमार पुत्र जगदीश महतो उम्र 43 व विनोद कुमार दांगी पुत्र रामसेवक महतो उम्र 42 है। दोनों ग्राम गिधौर थाना गिधौर जनपद चतरा झारखंड के निवासी हैं। राजकुमार पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत बरेली में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

बरामद अफीम का विवरण

राजकुमार के पास से 1.213 किलो

विनोद के पास से 1.310 किलो

कुल बरामदगी: 2.523 किलो अवैध अफीम

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया

साहब गलती हो गई है अब छिपाने को कुछ नहीं है। हमारे पास जो अफीम है वो बेचने के लिए झारखंड से लाए थे। हम अक्सर ट्रक और बस चालकों को अफीम बेचते हैं और इसी से कुछ पैसा कमा लेते हैं।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

1. निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी

2. उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल

3. उपनिरीक्षक रोहित कुमार

4. उपनिरीक्षक विशेष कुमार

5. हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह

6. कांस्टेबल सन्नी तोमर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

Advertisment

Shahjahanpur News : प्रेमिका की बारात से पहले प्रेमी ने लगाई फांसी, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Shahjahanpur News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Shahjahanpur News: साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ₹97,803 शिकायतकर्ताओं को दिलाए वापस

Advertisment
Advertisment