Advertisment

Shahjahanpur News : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा,

शाहजहांपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्रह्म समाज द्वारा 30 अप्रैल 2025, दिन बुधवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे उदासीन अखाड़ा, बड़ी संगत, निकट सीता मठिया, शाहजहांपुर से प्रारंभ होगी।

author-image
Harsh Yadav
यात्रा को लेकर ब्रह्म समाज के लोगों ने की  प्रेसवार्ता

यात्रा को लेकर ब्रह्म समाज के लोगों ने की प्रेसवार्ता Photograph: (वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

 शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता

जनपद मे भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्रह्म समाज द्वारा 30 अप्रैल , दिन बुधवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे उदासीन अखाड़ा, बड़ी संगत, निकट सीता मठिया, शाहजहांपुर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा से पूर्व ब्राह्मण समाज कार्यालय में भगवान परशुराम जी का वैदिक विधि-विधान से अभिषेक, वस्त्र अलंकरण एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा और अखंड ज्योति के साथ साधु-संत, शंखध्वनि करते हुए 251 मंदिरों के पुजारी चलेंगे। इनके पीछे सैकड़ों महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुईं शोभायात्रा में शामिल होंगी। चंदौसी से आए ढोल-मंजीरे और अन्य वाद्ययंत्र शोभा यात्रा की भव्यता में चार चांद लगाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News : एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को होगा व्यापक लाभ : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ें:-Shahjahanpur News : बाल विवाह की महिला कल्याण विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी का रथ, उनके माता-पिता का रथ, भगवान शिव का परिवार, आचार्य चाणक्य, महर्षि दधीचि, राधा-कृष्ण, राम दरबार सहित अनेक झांकियां शामिल होंगी। विशेष आकर्षण के रूप में बनारस से पधारे परम पूज्य संत आचार्य प्रशांत प्रभु जी महाराज शोभायात्रा में विराजमान रहेंगे। राम दरबार के आगे एक विशाल बाहुबली हनुमान जी की झांकी भी शोभायात्रा में शोभायमान होगी।नगर के प्रमुख स्थानों जैसे सीता मठिया, कोतवाली, कच्चे कटरा मोड़, बनखंडी नाथ मंदिर, घंटाघर, बहादुरगंज चौराहा, आर्य महिला चौराहा व सदर बाजार में आमजनमानस द्वारा शोभायात्रा का स्वागत जलपान, पुष्पवर्षा एवं आरती के माध्यम से किया जाएगा।
शोभायात्रा के उपरांत गांधी हॉल में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आचार्य प्रशांत प्रभु जी भगवान परशुराम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालेंगे।प्रेसवार्ता में पं. डॉ. विजय पाठक, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, हरीशरण बाजपेई, कनुप्रिया पुनीत त्रिवेदी, अवधेश दीक्षित, श्रीदत्त शुक्ला, कौशल किशोर मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी, जितेन्द्र नाथ तिवारी, राजकमल बाजपेई, सुशील दीक्षित, रवि मिश्रा, दीपक शर्मा, नीरज बाजपेई आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी और ससुराल वाले बिना बताए शव लेकर पहुंचे, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें:-Shahjahanpur News डड़िया बाजार में जनरल स्टोर में भीषण आग, तीन झुलसे, लाखों का नुकसान

Advertisment
Advertisment