/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/24/accident-2025-08-24-16-37-13.jpg)
Photograph: (इंटरनेट मीडिया)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः
यदि आप कहीं जा रहे हैं और कंबाइन दिख जाए, तो दूर से निकलिए, अन्यथा यह कंबाइन जान ले लेगी। दस दिन के भीतर कंबाइन तीन की जान ले चुकी है। वह भी बेहद दर्दनाक। बुधवाना के पास तो रविवार की रात कलान थाना क्षेत्र के कबरा गांव निवासी महिला के कंबाइन की चपेट में आने से जिस्म के टुकडे टुकडे हो गए।
बुधवाना से गंगा एक्सप्रेस के लिंक रोड पर हुआ हादसा
कंबाइन से दुर्घटना का यह मामला उत्तर प्रदेश में जिला शाहजहांपुर में बुधवाना थाना क्षेत्र में लिंकरोड पर हुआ। कलाना थाना क्षेत्र के गांव कबरा गांव निवासी महिला थाना मदनापुर के ग्राम दमगड़ा में बेटे के लिए बहू को देखने आई थी। मुंह दिखाई के बाद वह पति के साथ घर लौट रही थी। बुधवाना से गंगा हाईवे के लिंक रोड पर चमरपुरा खुर्द गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार महिला कंबाइन को ओवरटेक करते समय चपेट में आ गई। महिला के जिस्स के टुकडे हो गए, जबकि पति बच गया। घटना के बाद कंबाइल चालक भाग गया। लोगों ने अमर सिंह यादव की कंबाइन को दौडाकर रोक लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढें
ACCIDENT : कंबाइन मशीन की चपेट में आने से कालेज जा रहे भाई बहन की मृत्यु, पंचोली गांव में मातम
ACCIDENT : सडक दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल