/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/03/WMu6LZJbQD44zCAyXhMN.jpg)
नाइट में हवाई पट्टी पर टच एंड गो करते फाइटर प्लेन। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी आपातकालीन स्थिति में अब पाकिस्तान और चीन को मुंहतोड जवाब दे सकेगी। शुक्रवार को वायु सेना ने यहां इतिहास रच दिया। दिन में शौर्य प्रदर्शन करके जवानों ने रात में फाइटर प्लेन उड़ाने का अभ्यास कर कीर्तिमान बना दिया। इससे दुश्मन देशों को करारा संदेश भी पहुंचा होगा।
शाहजहांपुर जनपद में जलालाबाद के पीरू गांव के पास स्थिति गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3.5 किलोमीटर की हवाई पट्टी (रनवे) आपातकालीन स्थिति में दुश्मन देशों पर बम वर्षा करने को बनाई गई है। शुक्रवार को वायुसेना ने अपने फाइटर प्लेन को इस पट्टी से टच एंड गो कराकर पराक्रम दिखाया। दिन में दोपहर करीब 12:40 बजे से 2:30 बजे तक युद्धक विमानों से शौर्य का प्रदर्शन किया था। शुरुआत सैन्य परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग से की गई थी। इसके बाद सी-130 जे हरक्यूलिस विमान को नीचे उतरा गया। फिर जगुआर, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, राफेल के दो-दो विमान गर्जना करते हुए गुजरे। इस दौरान हजारों क्षेत्रवासी दूर से ही वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन देखते रहे। फिर रात आठ बजे से विमानों की नाइट लैंडिंग शुरू हुई। रात दस बजे तक विभिन्न लड़ाकू विमान एक एक करके एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग और टेकऑफ करते रहे। वायु सेना अधिकारियों के मुताबिक युद्धक विमानों का अभ्यास सफलतापूर्वक हुआ। शनिवार को भी कुछ विमान उतरेंगे और फ्यूल भरने का अभ्यास करेंगे। यह देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी है। इसलिए यह महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि अधिकांश एयर स्ट्राइक रात में ही होती हैं। आपातकालीन स्थिति में यहां से दुश्मन देशों चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा सकता है।
बंद रहा कटरा-जलालाबाद मार्ग
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/03/w9mGKel5xV4q0NqAAlqu.jpg)
रात में युद्धक विमान उतारे जाने से शुक्रवार की शाम सात बजे से रात दस बजे तक कटरा-जलालाबाद हाईवे को वाहनों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वाहन दूसरे वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए थे।
इलाके की बिजली आपूर्ति रखी गई बंद
रात में फाइटर प्लेन की एक्सरसाइज की वजह से बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। जलालाबाद क्षेत्र में आपूर्ति रात में 11बजे के बाद आई। गांव वालों का कहना है कि विमानों की गड़गड़ाहट आधी रात तक होती रही।
यह भी पढें:-
एयर एक्सरसाइजः चीन-पाकिस्तान को बलिदानियों की धरती से अब मुंहतोड़ जवाब दे सकती है वायुसेना
एयर एक्सरसाइजः हवाई पट्टी के आसपास के ग्रामीण बोले- खपड़ी तै उतत्ति चलो गओ हवाई जहाजु, कानु फूटि गए
एयर एक्सरसाइजः राफेल, सुखोई और मिराज की गर्जना से दहल उठा आसमान