/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/19/festival-of-lights-2025-10-19-23-25-38.jpeg)
लीड कांवेट में दीप सजाकर दीपावली का पर्व मनाते विद्यार्थी Photograph: (वाईबीएन)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता : दीपोत्सव की चहुंओर धूम है। शनिवार को लीड कान्वेंट स्कूल तथा अटसलिया कंपोजिट स्कूल में दीपोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने दीप के आकार में रंगोली सजाकर तथा दीये जलाकर खुशी जताई।
अटसलिया में सजाई आकर्षक रंगोली
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/19/festival-of-lights-2025-10-19-23-28-06.jpeg)
लीड कांवेट में दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। केजी से कक्षा 3 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चे पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर पहुंचे। सुंदर रंगोलियां बनाईं और कागज पर दीये सजाए। दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या तराना जमाल ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तेज आतिशबाजी से परहेज कर स्वच्छ और सुखद दीपावली मनाना चाहिए। कार्यक्रम में सृष्टि, आयजा, आयांश, जोया, सुहाना, आर्यन यादव, आनन वर्मा, जन्नत फातिमा, अरशान अहमद, शनाया, वैष्णवी, शौर्य, मायरा, अमीरा समेत कई बच्चों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अटसलिया कंपोजिट स्कूल में दीये की आकार की रंगोली सजाई गई। शिक्षक दपिंदर कौर, निकहत परवीन के निर्देशन में बच्चों ने पर्व को धूमधाम से मनाया। दपिंदर कौर ने पर्व का महत्व बताया।
यह भी पढें
दीपावली पर महापौर ने वृद्धजनों संग मनाई खुशियाँ, बाटे उपहार और मिठाईयां
दीपावली पर महापौर ने वृद्धजनों संग मनाई खुशियाँ, बाटे उपहार और मिठाईयां