Advertisment

Shahjahanpur News : एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संवाद, मंत्री रजनी तिवारी

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

author-image
Harsh Yadav
प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि Photograph: (वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुरवाईबीएनसंवाददाता 

जनपद के मीरानपुर कटरा स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। राज्यमंत्री तिवारी ने अपने संबोधन में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को समय और संसाधनों की बचत वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से सरकारी तंत्र लंबे समय तक चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त रहता है, जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर इस अभियान के प्रति समर्थन जुटाएं और लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएं।

यह भी पढ़ें:- NEET Exam 2025: शाहजहांपुर में आज 6 केंद्रों पर 2992 परीक्षार्थी लिखेंगे अपने भविष्य की तकदीर

यह भी पढ़ें:एयर एक्सरसाइजः शाहजहांपुर की हवाई पट्टी से उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों की ताकत सुनकर पाकिस्तान के छूटते हैं छक्के

कार्यक्रम में उन्होंने महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं की शिक्षा पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित महिला न केवल अपने परिवार को सशक्त बनाती है, बल्कि समाज को भी प्रगति की दिशा में अग्रसर करती है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही उनके सशक्तिकरण का मूल आधार है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।इस अवसर पर शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह 'प्रिंस' सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक कदम बताया और इस विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मवेशी भगाने पर हुआ था विवाद

यह भी पढ़ें:-Shahjahanpur News : शाहजहांपुर से नैमिषारण्य के लिए सीधी बस सेवा जल्द होगी शुरू

Advertisment
Advertisment