शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता
महानगर में अटल सभागार में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद भजन और लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। रंगों और उल्लास से सजे इस आयोजन में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां उत्साह से भरपूर नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट ट्रायल : शाहजहांपुर में 23 मार्च को होगा अंडर-16 व अंडर-19 चयन ट्रायल
होली समाजिक समरसता का पर्व
मुख्य वक्ता प्रांत समरसता प्रमुख रामप्रसाद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक समरसता केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक विकसित और सशक्त समाज की अनिवार्यता है। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक स्तर पर निरंतर प्रगति कर रहा है, लेकिन कुछ शक्तियां इस विकास में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में हमें एकजुट होकर भारतीय संस्कृति और ‘स्व’ की भावना को आत्मसात करना होगा ताकि देश को सशक्त और समरस बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें:शाहजहांपुर : धोखे से जहर पीने से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
भारतीय संस्कृति की अनूठी पहचान होली
प्रमुख ने कहा कि होली न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर सभी को एकता के सूत्र में पिरोने वाला पर्व भी है। इस त्योहार में जाति, धर्म, ऊँच-नीच का कोई भेद नहीं होता, बल्कि सभी लोग प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगकर इसे मनाते हैं। संघ हमेशा से "समता, ममता और समरसता" के सिद्धांतों में विश्वास रखता है और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है।
यह भी पढ़ें: मांग: शाहजहांपुर के मोहल्लों के अप्रासंगिक नाम बदलने की मांग
होली का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व
गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में संघ के विभाग संघ चालक रवि मिश्र, सह महानगर संघ चालक डॉ. रवि मोहन, महानगर प्रचारक मंजीत, विभाग कार्यवाह अनिल, महानगर कार्यवाह नवनीत, सह महानगर कार्यवाह राम कुमार, सामाजिक समरसता संयोजक बसंत, प्रचार प्रमुख डॉ. आलोक सहित संघ से जुड़े अनेक गणमान्य बंधु, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया और इस पुनीत प्रयास की सराहना की।
यह भी पढ़ें: फेरबदल: राजेश द्विवेदी संभालेंगे शाहजहांपुर पुलिस की कमान