/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/25/there-is-a-possibility-of-drizzle-in-the-next-24-hours-2025-06-25-14-19-27.jpg)
अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जनपद में तेज धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। हालांकि, गन्ना शोध संस्थान के मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है, जिससे लोगों को उमस और तपिश से राहत मिल सकती है।गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जो गर्मी और उमस बढ़ने का संकेत है।
डॉ. सिंह ने बताया कि वर्तमान में वायुदाब चार मिलीबार गिर चुका है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही वातावरण में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे हवा में नमी बनी हुई है। आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं, जो बूंदाबांदी की संभावनाओं को बल दे रहे हैं।मौसम विभाग की मानें तो यह बदलाव मॉनसूनी गतिविधियों के कारण हो सकता है। अगर अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होती है, तो इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद हो सकती है।शहरवासियों को सलाह दी गई है कि मौसम के इस बदलाव के दौरान जरूरी एहतियात बरतें और बिना जरूरत धूप में निकलने से बचें। मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखना भी जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें:-
शाहजहांपुर: सरोकारों को आत्मसात कर समाजसेवा की पहचान बनी नेहा | YOUNG Bharat News
शाहजहांपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
शाहजहांपुर में जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
शाहजहांपुर में बाढ़ से बचाव की Mock Drill 26 जून को, चार तहसीलों के चयनित स्थलों पर अभ्यास