शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता
संगठन के कोर ग्रुप की बैठक सोमवार को बालाजी रेस्टोरेंट में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नाजिम खान ने किया।
बैठक में पूर्व में हुई चर्चाओं व सदस्यों की राय के आधार पर तीन प्रमुख पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने नगर अध्यक्ष पद पर सुनील गुप्ता, नगर महामंत्री पद पर अतुल गुप्ता तथा नगर कोषाध्यक्ष पद पर सतनाम चावला को आगामी तीन वर्षों के लिए मनोनीत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि सुनील गुप्ता और अतुल गुप्ता पूर्व में भी संगठन के इन्हीं पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन के जन्मदाता स्व.पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी का उद्देश्य व्यापारियों को समाज में सम्मान व सुरक्षा देना रहा है। हम हमेशा व्यापारियों के हित में धरना-प्रदर्शन से लेकर संघर्ष के लिए तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज प्रदेश के 80 जनपदों के कस्बों व तहसीलों में संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी निरंतर संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। बैठक में बरेली मंडल से आए प्रदेश स्तर के दो पदाधिकारियों मंडल उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता व मंडल मंत्री शकील अहमद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सदैव तत्पर रहेंगे और संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
यह भी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, जिला महामंत्री नाजिम खान, नीरज गुप्ता, सुल्तान खां, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, राजनारायण गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, गौरव बल्लभ गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुलाटी, राजन चोपड़ा, कमाल फहीम, अमृतलाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
Shahjahanpur News: अंडर-16 शाहजहांपुर क्रिकेट टीम घोषित, नीतीश कुशवाहा बने कप्तान
Shahjahanpur News: वायरल आतंकी हमले का वीडियो भ्रामक, शाहजहांपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Shahjahanpur News: शूटिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, शाहजहांपुर में खुली आधुनिक रेंज