Advertisment

जेल सुधारों के मिसाल बने मिजाजी लाल, सरकार ने दिया big promotion

शाहजहांपुर जिला कारागार में तैनात जेल अधीक्षक का प्रमोशन प्रथम श्रेणी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक के रूप में हुआ। वे जेल सुधारों के लिए जाने जाते हैं और कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

author-image
Ambrish Nayak
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल का प्रमोशन

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता 

शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल को प्रथम श्रेणी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक के रूप में प्रमोशन मिला है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 को उनका प्रमोशन स्वीकृत किया गया।

प्रोन्नति की प्रक्रिया

28 मार्च 2025 को उच्च स्तरीय विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर विचार किया गया, जिसमें मिजाजी लाल का सेवा रिकॉर्ड बेदाग पाया गया। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति दी गई।

यह भी पढ़ें :जेल प्रशासन : 103 वर्षीय गुरदीप सिंह होली पर हुए रिहा, बेटों की साजिश ने पहुंचाया था जेल

सम्मान और उपलब्धियां

मिजाजी लाल को राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल पदक और पुलिस महानिदेशक के तीनों पदक (सिल्वर, गोल्ड, डायमंड) मिल चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें जिला मजिस्ट्रेट, विभिन्न मंत्रियों एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी सम्मानित किया गया है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा नई दिल्ली में ‘सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया था।

जेल सुधारों में योगदान:

Advertisment

मिजाजी लाल प्रदेश में जेल सुधारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बागपत, मुजफ्फरनगर और नक्सल प्रभावित सोनभद्र जैसे संवेदनशील जेलों में भी सफलता पूर्वक प्रशासनिक कार्य किया।

यह भी पढ़ें:आध्यात्म: शाहजहांपुर जेल में बंदियों को मिला संगम में डुबकी लगाने का अवसर

कैदियों का पुनर्वास: उन्होंने गरीब एवं असहाय बंदियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपराध की दुनिया छोड़ने और अपने जीवन को सुधारने में मदद की।

Advertisment

शाहजहांपुर जेल में सुधार: उन्होंने जेल को प्रताड़ना ग्रह के बजाय सुधार ग्रह के रूप में स्थापित किया, जिससे जनमानस में जेल की छवि में सुधार हुआ।

मिजाजी लाल की लोकप्रियता और प्रशासनिक दक्षता के कारण उनका प्रमोशन हुआ। उनके अथक प्रयासों से प्रदेश में जेल सुधार को नई दिशा मिली है।

यह भी पढ़ें:Jail Holi : शाहजहांपुर जेल में अनूठी होली बंदियों ने लिया अपराध मुक्ति का संकल्प

Advertisment

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में फसल कटाई का survey, किसानों को मिला Insurance मंत्र

Advertisment
Advertisment