Advertisment

एबीवीपी पुवायां नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी गठित, जेपी मौर्य बने नगर अध्यक्ष

एबीवीपी शाहजहांपुर की पुवायां नगर इकाई की 2025-26 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जेपी मौर्य को नगर अध्यक्ष और कौशल मिश्रा को नगर मंत्री बनाया गया। चुनाव अधिकारी रविकांत शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

author-image
Harsh Yadav
YBN Network

YBN Network Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शाहजहांपुर की पुवायां नगर इकाई की 2025-2026 सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी एवं प्रान्त प्रमुख 'खेलो भारत' रविकांत शुक्ला द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई और सभी नवचयनित कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

रविकांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि एबीवीपी न केवल विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, बल्कि यह एक सशक्त सामाजिक संगठन भी है। यह संगठन विद्यार्थियों के मानसिक, नैतिक और चारित्रिक विकास को प्राथमिकता देता है, जिससे इसके कार्यकर्ता हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।घोषित कार्यकारिणी के अनुसार जेपी मौर्य को नगर अध्यक्ष, कौशल मिश्रा को नगर मंत्री बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर विनोद वर्मा, संजय मिश्र और आफताब नियुक्त हुए। सहमंत्री के रूप में आदेश शर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, सोरवी गुप्ता और करन मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई। रोचक पटेल को एसएफएस संयोजक, सत्यम पांडेय को एसएफडी संयोजक और विकास बाजपेई को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया।

इसके अलावा अंशिका सिंह को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, दिलीप शर्मा को 'खेलो भारत' संयोजक, अरविंद मौर्य को आंदोलन प्रमुख, कृष्णा गुप्ता को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया। अर्पित मौर्या, किंशुक शुक्ला, नीरज गौतम, ज्ञानेश एवं अमन को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।इस अवसर पर जिला संयोजक योगेन्द्र मिश्र, वरिष्ठ कवि डॉ. प्रदीप वैरागी, तहसील प्रमुख विपिन त्रिपाठी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अमन मिश्रा, विभाग सह छात्रा प्रमुख उपासना मिश्रा, खेलो भारत जिला संयोजक जितिन मिश्रा, विवेकानंद कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढे -

Advertisment

यह देश हे वीर जवानों ... गीत पर शहीद संग्रहालय में म्यूजिकल फाउंटेन संग झूमे लोग, ओपन थियेटर में काकोरी एक्शन बलिदानियों की सुनी वीरगाथा

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का महानगर को नायाब तोहफा... म्यूजिकल फाउंटेन व ओपन थियेटर से अलंकृत हुआ शहीद संग्रहालय

finance minister suresh khanna budget speech live

Advertisment

शाहजहांपुर न्यूज: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में एडमिशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई- प्राचार्य डॉ रूपांशुमाला

Advertisment
Advertisment