Advertisment

राजनीतिः भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी ने बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

चुनाव रैली में वहां के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव के बयानों पर भाजपा की पैनी नजर है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता को राजद नेता की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान अखर गया। उन्होंने तेजस्वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

author-image
Narendra Yadav
बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव व शाहजहांपुर की भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता

बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव व शाहजहांपुर की भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता (इंटरनेट मीडिया)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः  भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने राजद नेता पर पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तजनिक व अमर्यादित बयानबाजी का आरोप लगाया है। सदर बाजार पुलिस ने तेजस्वी यादव के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने समेत दो धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

प्राथमिकी में देश के लोगों में क्रोध व रोष का दावा 

भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से दर्ज कराई गई एफआइआर
भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से दर्ज कराई गई एफआइआर Photograph: (भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से दर्ज कराई गई एफआइआर)

भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से दर्ज कराई गई एफआइआर
भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से दर्ज कराई गई एफआइआर Photograph: (पुलिस प्रशासन)

कटिया टोला निवासी भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने थाना सदर बाजार में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बिहार के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के एक बयान को आधार बनाया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उनके बयानों संबंधी स्क्रीनशाट भी पुलिस को सौंपा है। कहा कि तेजस्वी यादव की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दिए गए अमर्यादित बयान से देश के सभी लोगों में रोष व क्रोध है। भाजपा कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:

‘कानून सभी के लिए बराबर’, तेजस्वी यादव पर हुई एफआईआर पर बोले आरएलडी नेता मलूक नागर

Bihar Politics: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद तेजस्वी यादव पर लगातार बढ़ती कानूनी मुश्किलें

Voter Adhikar Yatra: शेखपुरा में तेजस्वी यादव की रैली में अफरातफरी, बॉडीगार्ड घायल और पुलिसकर्मी बेहोश

Advertisment

Explain: तेजस्वी को सीएम फेस बनाने से क्यों गुरेज कर रहे हैं राहुल गांधी?

Advertisment
Advertisment