शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता
जनपद के तिलहर ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नारी शक्ति के महत्व और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि नारी समाज की आदर्श शिल्पकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा गया है और उसे आदि शक्ति के रूप में स्वीकार किया गया है। अनावा ने कहा कि भारत की परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का विशेष स्थान रहा है। आज यह गर्व की बात है कि महिला सशक्तिकरण का विचार अब वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि नारी को सिर्फ सहानुभूति नहीं, समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने भी महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मर्यादा और नारी सम्मान से ही अपराधों में कमी लाई जा सकती है।खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने शासन द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-
जानिए कैसे पा सकते हैं शाहजहांपुर में 5 लाख तक का मुफ्त ऋण, वो भी बिना ब्याज और गारंटी
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही
जानिए शाहजहांपुर में पर्यावरण को बचाने की नई योजना-क्या है इसकी बड़ी खासियत?
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में विद्युत अभियंताओं का निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन जारी