/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/29/tjYXf9J0zdbUCDFUDfmI.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता
जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर के निर्देश पर रौजा पावर सप्लाई कंपनी में ठोस कचरा प्रबंधन नीति 2016 पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखना है। कचरे को सही तरीके से फेंकना और उसका सही प्रबंधन करना बहुत जरूरी है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/29/2Lf0hiF8ng4S9y6TzLwr.jpg)
एसडीएम सदर संजय कुमार पाण्डेय ने तहसील की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीओ सदर प्रियांक जैन ने डिजिटल अपराध और साइबर सुरक्षा पर लोगों को सावधान रहने के लिए कहा। पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पीसी कन्नौजिया ने कचरे के अलग-अलग प्रकार जैसे प्लास्टिक, बैट्री, इलेक्ट्रॉनिक कचरा आदि के सही निपटान के बारे में बताया। अधिकारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में ज्यादा पेड़ लगाने पर जोर दिया। अंत में जनरल मैनेजर मनोहर कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। शिविर का संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। इस कार्यक्रम में कई अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे और सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें:
World Everest Day: संघर्षों को पार कर मध्य हिमालय पर तिरंगा फहरा चुकी शाहजहांपुर की बेटी काजल यादव
शाहजहांपुर में जलाया गया 36 करोड़ का स्टाम्प, वजह जानकर हैरानी होगी!
ICT प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की ऐतिहासिक जीत, जानिए किन दो शिक्षकों ने दिलाया राज्य स्तर पर सम्मान