Advertisment

गर्रा-खन्नौत नदी के पुलों पर 50 लाख की लागत से लगेगी सुरक्षा जाली : नगर आयुक्त

शाहजहांपुर नगर निगम ने गर्रा और खन्नौत नदी के पुलों पर जाल लगाने का निर्णय लिया। इससे लोग छलांग नहीं लगा पाएंगे और नदी में कचरा फेंकना भी रोका जाएगा। 50 लाख की लागत से इसी हफ्ते पुलों पर जालियां लगने का काम शुरू होगा।

author-image
Ambrish Nayak
NAGAR NIGAM

नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम ने शहर की नदियों और पुलों की सुरक्षा व सफाई के लिए बड़ा कदम उठाया है। गर्रा और खन्नौत नदी के ओवरब्रिज पर दोनों किनारों पर ऊंची जालियां लगाई जाएंगी।

1 POOL
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

पिछले दिनों लगातार लोग पुल से छलांग लगाकर जान गंवा रहे थे। अगस्त माह की शुरुआत में खन्नौत नदी में आई बाढ़ के दौरान रील बनाने के फेर में बहादुरपुरा मोहल्ले का भूरे नदी में कूद गया था। चौथे दिन उसका शव आरसी मिशन थाना क्षेत्र में नदी में उतराता मिला था। घटना के तीसरे दिन अजीजगंज मोहल्ले का अमित गर्रा नदी में कूद गया। 

तीन दिन बाद उसका शव सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में नदी में उतराता मिला था। उसी दिन पति की मारपीट से परेशान एक महिला ने गर्रा नदी में कूदने की कोशिश की थी। वहां पर मौजूद लोगों ने पकड़ उसकी जान बचाई थी। खन्नौत नदी में भी एक महिला ने कूदने की कोशिश की थी, लेकिन पीछे से आए उसके परिवार वालों ने उसे बचा लिया था। खन्नौत और गर्रा नदी में दो युवकों की मौत हो चुकी है। बुधवार को ककरा पुल से एक युवती ने भी छलांग लगाई थी। उसका शव गुरुवार को श्मशान के पास मिला। मृतक युवती की पहचान सदर थाना क्षेत्र की पूजा के रूप में हुई।


नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि नदियों को प्रदूषण से बचाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पक्के पुलों पर जाल लगाने का कार्य किया जा रहा है। शहर के कई पुलों पर जालियां लगाई जा रही हैं। लोधीपुल के दोनों पुलों पर चारों तरफ जालियां लगाई जाएंगी। इसी तरह हनुमत धाम और अजीजगंज पुल पर भी जालियां लगेंगी। न्यू ककरा पुल पर ऊंचाई बढ़ाने के बाद जाल लगाया जाएगा।

लगभग 50 लाख रुपये की लागत से चार पुलों पर जालियां लगाई जाएंगी। कार्य इस सप्ताह से शुरू होगा और डेढ़ से दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त ने कहा कि इससे नदी में कचरा फेंकने और लोगों के जीवन को खतरे में डालने की घटनाओं को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:

युवक से कहासुनी के बाद युवती ने पुल से गर्रा नदी में लगा दी थी छलांग, दो दिन तलाश के बाद, शमशान घाट के पास मिला शव

Advertisment

Shahjahanpur News: पति से विवाद के बाद महिला ने आठ माह की बच्ची को पुल पर लिटाकर नदी में लगाई छलांग

Advertisment
Advertisment