Advertisment

Shahjahanpur News : दसवीं वर्षगांठ पर जरूरतमंद को बांटे उपहार, काटा केक

शाहजहांपुर के व्हाट्सएप ग्रुप वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स ने अपने 10 वर्ष पूरे होने पर सामाजिक कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें एक जरूरतमंद को दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की गई। इस दौरान ग्रुप ने सेवा कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प लिया।

author-image
Ambrish Nayak
वीवीआईपी ग्रुप के दस साल

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता 

जनपद के प्रतिष्ठित व्हाट्सएप ग्रुप वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स ने शुक्रवार को होटल में आयोजित कार्यक्रम में अपने 10 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर ग्रुप ने एक जरूरतमंद परिवार की कन्या को फ्रिज व दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट कर सेवा कार्यों की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि ग्रुप का अब तक का सफर समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष रोज़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति, जो आर्थिक संकट के चलते अपने बच्चों की स्कूल फीस भरने में असमर्थ था, उसने सोशल मीडिया पर किडनी बेचने की बात साझा की थी। मामले की जानकारी मिलते ही वीआईपी ग्रुप के सदस्यों ने उसकी मदद कर बच्चों की फीस जमा कराई। दीपमाला ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से ही जीवन को सार्थकता मिलती है।

ग्रुप की कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बताया कि वीआईपी ग्रुप ने कोरोना काल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस दौरान ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ग्रुप ने ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की व्यवस्था कराई, जो आज भी जरूरतमंदों की सेवा में लगा हुआ है। ग्रुप की संरक्षक डॉ. दीपा दीक्षित ने कहा कि वीआईपी ग्रुप में विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग शामिल हैं और भविष्य में भी सेवा कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी।

इस अवसर पर ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष विनीत गुप्ता, सचिन बाथम, मुकेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी, हेमा अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ.दीपा सक्सेना, डॉ. रश्मि बहल, विनायक अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

Advertisment

अंत में ग्रुप के क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें:Women's day : अंतरराष्टीय महिला दिवस पर जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा हुए सम्मानित, वीआईपी ग्रुप ने बांटी खुशियां

यह भी पढ़ें:भुवनेश्वर में लहराया यूपी का परचम, काजल यादव बनीं यूपी Art of Giving की ब्रांड एंबेसडर

Advertisment
Advertisment