Advertisment

Women's day : अंतरराष्टीय महिला दिवस पर जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा हुए सम्मानित, वीआईपी ग्रुप ने बांटी खुशियां

शाहजहांपुर वीआईपी ग्रुप ने जिला अस्पताल के महिला प्रसूति विभाग में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जच्चा-बच्चा सहित महिला वार्ड में कार्यरत डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ समेत सफाई कर्मियों को भी फूलमाला पहनकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

author-image
Ambrish Nayak
महिला दिवस

जच्चा बच्चा को उपहार भेंट करते हुए अपने साथियों के साथ वीआईपी ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर,वाईबीएन संवाददाता 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वीआईपी ग्रुप की अध्यक्ष ने जिला अस्पताल के महिला प्रसूति विभाग में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रुप की ओर से जच्चा-बच्चा को बेबी किट और साड़ियां भेंटकर माल्यार्पण किया व  शुभकामनाएं दी।  वार्ड में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मियों को भी उनकी सेवाओं के लिए फूलमाला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ybn

यह भी पढ़ें :

Women's Day : अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी महिका खन्ना, उद्यमी रचना मोहन समेत विविध क्षेत्रों कीव अग्रणी महिलायें सम्मानित

ग्रुप अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देना और कन्या जन्म को सौभाग्य मानने की भावना को प्रोत्साहित करना है। आगे कहा कन्याओं को जान देने वाली माँ अपने आप को भाग्यशाली समझें और ग्रुप की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।  

शासकीय अधिवक्ता आशीष त्रिपाठी ने कहा, "दुनिया को जीतने के दो तरीके होते हैं – एक आक्रमण से और दूसरा समर्पण से। इतिहास में आक्रमण से जीतने की कोशिशें हुईं, लेकिन महिलाओं को सम्मान और समर्पण के माध्यम से ही वास्तविक जीत हासिल की जा सकती है।"

Advertisment

ybn news

यह भी पढ़ें :महिला सशक्तिकरण : भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा अब अपने निर्वाचन क्षेत्र तिलहर में बेचेंगी शराब

इस अवसर पर ग्रुप की पदाधिकारी ज्योति गुप्ता  ने महिला दिवस पर जन्मी जन्मी कन्याओं को शुभकामनाएं दी। कहा कि जिस परिवार में बेटियां जन्म लेती हैं, वह परिवार सौभाग्यशाली होता है।

महिला दिवस
महिला चिकित्सों और स्टाफ को सम्मानित करते वीआईपी ग्रुप के सदस्य Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रभारी नीतू गुप्ता ने सभी अतिथियों और अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. दीपा दीक्षित, वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी, अंशिका बॉथम, सतीश सक्सेना, संजय अग्रवाल और अभिनय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 

सम्मान : पूजा ने बढ़ाया तिलहर का मान, महिला उद्यमी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें :बुक करप्शन : शाहजहांपुर जनपद में दिखेगा असर अभिभावकों को मिलेगी मदद : डीएम

Advertisment
Advertisment
Advertisment